लक्ष्य तय कर ईमानदारी से करें मेहनत, मिलेगी सफलता : आइजी

Updated:
विज्ञापन

0405 | Prabhat Khabar Network

डीपीएस बोकारो में आयोजित अलंकरण समारोह में नए छात्र परिषद सदस्यों ने शपथ ली। आइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने छात्रों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत की सीख दी।

विज्ञापन

बोकारो: दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में गुरुवार को बैज अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया. नये छात्र परिषद के सदस्यों ने ईमानदारी और निष्ठा की शपथ ली. मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र (बोकारो जोन) के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने मार्चपास्ट के साथ पहुंचे परिषद सदस्यों को सैश पहनाकर और बैज प्रदान कर उनकी जिम्मेदारियां सौंपी.

आपके शहर में

विज्ञापन

आइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि छात्र परिषद की जवाबदेही जिनके कंधों पर मिली, उन्हें यह कर्तव्य और उत्तरदायित्व का बोध कराता रहेगा. नेतृत्व की यह कला जीवन के हर मुकाम पर काम आयेगी. उन्होंने बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य तय कर उस दिशा में पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करने की प्रेरणा दी.

कहा कि जब आप औरों से अलग हटकर मेहनत करेंगे, तो ही आप अपनी अलग पहचान बना पायेंगे. प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने विद्यार्थियों में नेतृत्व गुणों का विकास करना छात्र परिषद का उद्देश्य बताया. कहा कि अलंकरण समारोह बेहतर कल के लिए नेतृत्व व जिम्मेदारी का एक उत्सव है.

इन्होंने ली शपथ

ईशान अश्विन व सफल ने हेड ब्वॉय तो अनुष्का आर्या और स्वर्णिम ने हेड गर्ल की शपथ ली. सुवर्ण अग्रवाल वॉइस हेड ब्वॉय, तो आर्या झा और अन्वेषा शर्मा संयुक्त रूप से वॉइस हेड गर्ल चुनी गईं. श्रुति शांडिल्य व वर्षा सिंह साहित्यिक सचिव, आराध्या साहा व नायशा सिंह नागी उप साहित्यिक सचिव बनी.

वर्तिका दुबे सांस्कृतिक सचिव, कृतिका तमांग उप सांस्कृतिक सचिव, मृदुल अमन व त्रिनयोना खेल सचिव व सैशा लाला उप खेल सचिव, नेहाल शर्मा व आस्था कुमारी अनुशासन सचिव, प्रीतम सागर उप अनुशासन सचिव, सुकृति सिया साइबर सेक्रेटरी व नयन कुमार और शिवम जायसवाल डिप्टी साइबर सेक्रेटरी बने.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola