फुसरो के कई इलाकों में जलजमाव, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

फुसरो के कई इलाकों में जलजमाव, लोग परेशान

विज्ञापन

फुसरो. शुक्रवार की दोपहर लगभग 3.30 बजे से 4.45 बजे तक जोरदार बारिश होने से फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के जवाहरनगर, सुभाषनगर, मकोली नीचे धौड़ा, ढोरी डिस्पेंसरी व रहीमगंज आदि क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. लोगों ने बताया कि जलजमाव का मुख्य कारण नालियों का जाम रहना है. मूसलाधार बारिश होने पर सबसे गंभीर स्थिति बाटागली, रहीमगंज, पटेल चौक व रजानगर की होती है. कॉलोनियों के घरों में पानी प्रवेश कर जाता है. शुक्रवार की बारिश से पटेल चौक से शास्त्री नगर होते हुए फुसरो बाजार निकलने वाले मुख्य मार्ग जलमग्न हो गये. इसके कारण घंटों तक आवागमन बाधित रहा. इधर, फुसरो बाजार स्थित न्यू भागलपुर मध्य विद्यालय, दुर्गा मंदिर एवं अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में भी जलजमाव हो गया है. नालियां जाम रहने के कारण यहां पानी जमा हुआ है. स्टाफ क्वार्टर ढोरी एवं पुराना बीडीओ ऑफिस रजानगर के पीछे से छोटी-छोटी नालियों से निकल रहे गंदा पानी रहीमगंज, रानीबाग, भूतबंगला, शर्मा कॉलोनी, शास्त्रीनगर, ब्लॉक कॉलोनी, नया रोड एवं राजाबेड़ा होते हुए दामोदर नदी में चला जाता है.

तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ा, सात गेट खुले

तेनुघाट. दो तीन दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ गया है. स्थानीय प्रशासन की सहमति के बाद शुक्रवार को डैम के सात रेडियल गेट (ऊपरी फाटक) एक-एक मीटर पर खोल कर पानी छोड़ा गया. दो-तीन दिनों से पांच गेट खुले हुए थे. शुक्रवार को और दो गेट खोले गये. डैम के सहायक अभियंता मंगल कुमार देव ने सात गेट से लगभग 14,219.989 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है. डैम के जलस्तर में कमी आयी तो एक-दो गेट बंद करने पर विचार किया जा सकता है. आगे उन्होंने बताया कि पानी छोड़े जाने से पहले नदी किनारे औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधक सहित प्रशासनिक पदाधिकारी को सजग कर दिया गया था. साथ ही दामोदर नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सचेत कर दिया गया कि वे नदी तट पर नहीं जाए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola