Bokaro News : छाई व काेयला ट्रांसपोर्टिंग ठप करने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : एनसीओइए सीटू बीएंडके एरिया कमेटी की बैठक संडे बाजार स्थित यूनियन कार्यालय में रविवार को हुई. 21 सूत्री मांग पत्र पर प्रबंधन द्वारा सकारात्मक पहल नहीं किये जाने पर रोष जताया गया.

विज्ञापन

गांधीनगर. एनसीओइए सीटू बीएंडके एरिया कमेटी की बैठक संडे बाजार स्थित यूनियन कार्यालय में रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज पासवान की अध्यक्षता में हुई. यूनियन द्वारा 20 जनवरी को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के बाद दिये गये 21 सूत्री मांग पत्र पर प्रबंधन द्वारा सकारात्मक पहल नहीं किये जाने पर रोष जताया गया. साथ ही ऑल इंडिया कोल वर्कर्स फेडरेशन के केंद्रीय अधिवेशन की तैयारी पर भी चर्चा हुई. क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार भोई ने कहा कि प्रबंधन के नकारात्मक रवैया को लेकर मजदूरों में आक्रोश है. सीसीएल के मृत कर्मियों के आश्रितों के नियोजन देने में विलंब किया जाता है. आउटसोर्सिंग मजदूरों को तय वेतनमान व सुविधाएं नहीं दी जा रही है. बोकारो कोलियरी डीडी माइंस विस्तार के क्रम में दिहाड़ी मजदूरों को बिना सुविधा दिये हटाया जा रहा है. यूनियन की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 19 मार्च से बोकारो कोलियरी डीडी माइंस के समीप कोयला व छाई ट्रांसपोर्टिंग ठप की जायेगी. मनोज पासवान ने कहा कि सीसीएल के अस्पतालों में अब दवा भी आउटसोर्सिंग के माध्यम से देने की तैयारी की जा रही है. मौके पर वरुण कुमार, मनोज शर्मा, चंद्रिका मलाह, मेहतरु, धर्म कुमार, भोला रजक, सुरेश कुमार,आर रवानी, भागवत कुमार, भूपत कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रबंधन का आश्वासन, प्रस्तावित आंदोलन स्थगित

बोकारो थर्मल. गोविंदपुर एफ पंचायत अंतर्गत लहरियाटांड़ के विस्थापितों ने सीसीएल कथारा एरिया प्रबंधन के साथ रविवार को हुई वार्ता के बाद तीन मार्च से गोविंदपुर-स्वांग परियोजना में प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन स्थगित कर दिया. कथारा जीएम ऑफिस में हुई वार्ता में विस्थापितों द्वारा विस्थापित प्रमाण पत्र देने और सड़क व पानी की समस्या दूर करने की मांग उठायी. जीएम संजय कुमार ने कहा कि एक माह के अंदर लहरियाटांड़ गांव की समस्याओं का समाधान कर दिया जायेगा. विस्थापितों ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो एक अप्रैल से आंदोलन शुरू किया जायेगा. वार्ता में गोविंदपुर पीओ एके तिवारी, नोडल अधिकारी आकाश कुमार, रोहित प्रजापति, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola