Bokaro News : प्रत्याशियों के पक्ष में मांगा वोट
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 15 Feb 2026 12:17 AM
Bokaro News : फुसरो नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे गये.
फुसरो नगर परिषद चुनाव में झामुमो समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बीना कुमारी के पक्ष में शनिवार को झामुमो नेता अखिलेश महतो ने विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान कहा कि बीना कुमारी शिक्षित व ईमानदार प्रत्याशी हैं. फुसरो शहर को विकास के मामले में ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती हैं. जो काम 28 वर्षों में नहीं हुआ है, उसे धरातल पर उतारेंगी. इसके लिए एक बार झामुमो समर्थित प्रत्याशी पर जनता को विश्वास जताने की जरूरत है. बीना कुमारी बेहतर साबित होंगी. इसलिए मतदाता एक-एक वोट उन्हें दें. प्रत्याशी बीना कुमारी ने कहा कि शहर के अधूरे विकास कार्यों को चुनाव जीत कर पूरा करेंगे. जनता विश्वास रख कर मुझे वोट करें, उनकी हर उम्मीद पर खरा उतरने के लिए काम करूंगी. मौके पर झामुमो नेता गोविंद रजक, मदन कुमार महतो, भोलू खान, दीपक कुमार महतो, महताब खान, रामअवतार सिंह आदि मौजूद थे.
निर्मला देवी के पक्ष में कांग्रेस नेत्री ने चलाया जनसंपर्क अभियान
फुसरो नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी निर्मला देवी के पक्ष में शनिवार को कांग्रेस नेत्री सह धनबाद लोकसभा की प्रत्याशी रहीं अनुपमा सिंह ने विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्मला देवी ने दो बार पार्षद रहते हुए अपने वार्ड क्षेत्र में काफी विकास का कार्य किया है. इसी तरह अध्यक्ष बन कर फुसरो शहर क्षेत्र का आने वाले पांच सालों में विकास कर के दिखायेंगी. पिछली बार कांग्रेस पार्टी से बने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने जो विकास कार्य किया है, उसी तरह दोगुनी ताकत के साथ कार्य करेंगी. इसलिए नगर परिषद की जनता इन पर विश्वास करते हुए सेवा का मौका अवश्य दें. प्रत्याशी निर्मला देवी ने कहा कि जो वादा जनता से कर रही हूं, उसे पूरा कर के दिखाउंगी. सभी लोगों के सुख व दुख में साथ खड़ी रहूंगी, यह विश्वास दिला रही हूं. इसलिए अपना बहुमूल्य वोट देकर जीत दिलायें. मौके पर नप के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, अजंता सामद, सुषमा कुमारी, पम्मी सिंह, रेहाना राज, कृष्ण कुमार चांडक, राजू दिगार, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.निर्मला देवी के पक्ष में मतदान की अपील
फुसरो नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी निर्मला देवी के पक्ष में शनिवार को कांग्रेस नेत्री सह धनबाद लोकसभा की प्रत्याशी रहीं अनुपमा सिंह ने विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान कहा कि निर्मला देवी ने दो बार पार्षद रहते हुए अपने वार्ड क्षेत्र में काफी विकास का कार्य किया है. इसी तरह अध्यक्ष बन कर फुसरो शहर क्षेत्र का आने वाले पांच सालों में विकास कर के दिखायेंगी. पिछली बार कांग्रेस पार्टी से बने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने जो विकास कार्य किया है, उसी तरह दोगुनी ताकत के साथ कार्य करेंगी. प्रत्याशी ने कहा कि जो वादा कर रही हूं, उसे पूरा कर दिखाउंगी. सभी लोगों के सुख व दुख में साथ खड़ी रहूंगी, यह विश्वास दिला रही हूं. इसलिए अपना वोट देकर जीत दिलायें. मौके पर नप के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, अजंता सामद, सुषमा कुमारी, पम्मी सिंह, रेहाना राज, कृष्ण कुमार चांडक, राजू दिगार, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










