Bokaro News : दो पार्षद प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : दो पार्षद प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर पार्षद पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया.

विज्ञापन

फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन के तीसरे दिन शुक्रवार को पार्षद पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया. वार्ड 13 से लवली कुमारी ने दो सेट और वार्ड 10 से दीपक कुमार बाउरी ने एक सेट में नामांकन प्रपत्र निर्वाची पदाधिकारी सह बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह व एआरओ प्रमोद कुमार सिंह के समक्ष नामांकन प्रपत्र जमा किया. इधर, शुक्रवार को 14 पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा और अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदा. अध्यक्ष पद के लिए अभी तक किसी ने नामांकन नहीं कराया है, हालांकि 10 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है. पार्षद पद के लिए अभी तक 127 नामांकन प्रपत्र की खरीदारी की गयी है. अध्यक्ष पद के आरओ सह बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ ने डीएसपी सह बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह, बेरमो सीओ मुकेश कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ नामांकन व चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण कराने को लेकर चर्चा की.

शुक्रवार को वार्ड दो से अजय कुमार पासवान, वार्ड सात से अशोक कुमार चौहान, वार्ड नौ से चाईना कर्मकार, वार्ड दस से अवधेश कुमार, वार्ड 11 से बिंदु देवी, वार्ड 12 से नैना कुमारी व पिंकी देवी, वार्ड 14 से सूरज कुमार चौहान, वार्ड 19 से भुनेश्वर रविदास, कविता कुमारी, उमेश कुमार, ��ार्ड 20 से गायत्री कुमारी, वीणा देवी, वार्ड 21 से पूजा कुमारी ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है. वार्ड चार से शुक्रवार तक किसी ने भी नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदा है. यह वार्ड अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित है.

रविवार को नहीं होगा नामांकन

निर्वाची पदाधिकारी सह बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ ने बताया कि रविवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण फुसरो नप चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया नहीं होगी. सोमवार से बुधवार तक नामांकन प्रपत्र जमा लिया जायेगा. जिन प्रत्याशियों को नामांकन प्रपत्र खरीदना है या नामांकन दाखिल करवाना है, वह इन तीन दिनों के अंदर करवा लें.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola