Bokaro News : अमिताभ बच्चन के साथ आज हॉट सीट पर दिखेंगे बोकारो के त्रिशूल सिंह चौधरी

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के साथ सोमवार की नौ बजे से सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम केबीसी-16 की हॉट सीट पर बोकारो के त्रिशूल सिंह चौधरी दिखेंगे.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, बोकारो.

बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के साथ सोमवार(16 सितंबर) को हॉट सीट पर बोकारो के त्रिशूल सिंह चौधरी दिखेंगे. सोमवार की रात नौ बजे से सोनी टीवी पर केबीसी-16 का प्रसारण होगा. घर-परिवार सहित परिजन एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. त्रिशूल ने बताया : शो की शूटिंग 20 अगस्त 2024 को हुई थी. हॉट सीट तक पहुंचने की प्रक्रिया में चार महीने का समय लगा.

सेंट जेवियर स्कूल से की है 10वीं 12वीं :

त्रिशूल ने 10वीं 12वीं बोर्ड की पढ़ाई सेक्टर वन स्थित सेंट जेवियर स्कूल से किया है. त्रिशूल ने बताया : कौन बनेगा करोड़पति में सफल होने के लिए मुख्य रूप से समाचार, स्पोर्ट्स, मूवी, हिस्ट्री आदि की तैयारी पर विशेष रूप से फोकस करना चाहिए. त्रिशूल का छोटा भाई त्रिदेव सिंह चौधरी आइआइएम त्रिची से एमबीए कर रहा है वहीं, त्रिलोक सिंह चौधरी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं. घर परिवार में खुशी का माहौल है.

प्रोफाइल

नाम : त्रिशूल सिंह चौधरी

पिता : सुभाष सिंह चौधरी – सीनियर टेक्नीशियन कम सुपरवाइजर, सीआरएम 01एंड 2-बीएसएलमाता : कल्पना देवी -गृहिणी

स्थायी पता : पुंडरू गांव, पिंड्राजोरा-बोकारोवर्तमान पता : एग्जिक्यूटिव हॉस्टल, सेक्टर 05 डी

संदेश : कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती…

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola