Bokaro News : फुसरो नप चुनाव में प्रत्याशी हैं 129, इसमें 76 महिलाएं
Author Rakesh verma
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद के चुनाव को लेकर प्रचार अभियान उफान पर है.
विज्ञापन
फुसरो नगर परिषद के चुनाव को लेकर प्रचार अभियान उफान पर है. प्रत्याशी पसीना बहा रहे हैं. फुसरो नगर परिषद के इस बार के चुनाव में आधी आबादी आगे दिख रही हैं.
अध्यक्ष पद अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है और इस पद के लिए नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. 28 वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 129 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं, जिसमें 67 महिलाएं और 62 पुरुष हैं. इस प्रकार अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए कुल 76 महिला उम्मीदवार
चुनावी मैदान में हैं. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित दो वार्ड में दो महिला, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चार वार्ड में 13, अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 के लिए आरक्षित छह वार्डों में 17 तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग-2 के लिए आरक्षित दो वार्डों में चार और अनारक्षित 14 वार्डों के लिए 31 महिलाएं चुनाव लड रही हैं. महिला प्रत्याशी समर्थकों के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चला रही हैं. उनके पति या अन्य रिश्तेदार भी जनसंपर्क में अपनी कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं. अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही बीना कुमारी और अन्नु कुमारी ने बीएड किया है. पार्षद पद की प्रत्याशी अर्चना सिंह ने फिलोस्पी में बीए तथा रश्मि सिंह ने ग्रेजुएशन किया है. अन्य कई महिला प्रत्याशियों की शिक्षा ग्रेजुएशन या उससे ज्यादा तक पढ़ाई की है.कई उम्मीदवार पहले भी लड़ चुकी हैं चुनाव
इस बार के चुनाव में कई ऐसी महिला उम्मीदवार
हैं, जो पूर्व में भी चेयरमैन तथा
पार्षद का चुनाव लड चुकी हैं. इसमें अर्चना सिंह, रश्मि, सिंह, बिलासी देवी, राधा देवी, सहोदरी देवी, रेणु देवी, रिया कुमारी, वीणा देवी, ज्योति देवी, सुरज देवी, सुभ्रदा कुमारी, इंदू देवी, सरोजनी देवी, श्वेता कुमारी आदि हैं. अध्यक्ष पद की सात प्रत्याशी पहली बार चुनावी मैदान में अध्यक्ष पद की नौ प्रत्याशियों में से सात पहली बार चुनाव लड़ रही हैं. इसमें भाजपा समर्थित ममता देवी, झामुमो समर्थित बीना कुमारी के अलावा प्रतिमा देवी, फुलेश्वरी कुमारी और संगीता देवी आदि हैं. कांग्रेस समर्थित निर्मला देवी दो बार पार्षद तथा झामुमो उलगुलान समर्थित सहोदरी देवी एक बार पार्षद रही हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










