दिवंगत शिक्षक के परिजनों को संघ ने किया आर्थिक सहयोग
Exif_JPEG_420
नावाडीह प्रखंड के सहायक अध्यापकों ने श्राद्धकर्म पर मंगलवार को परिजनों को 20 हजार 850 रुपये की आर्थिक मदद की.
ऊपरघाट. ऊपरघाट स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय कंजकिरो में सहायक अध्यापक मनोज कुमार अग्रवाल का सड़क दुघर्टना में घायल होने के बाद 10 दिन पूर्व इलाज के दौरान निधन हो गया था. नावाडीह प्रखंड के सहायक अध्यापकों ने श्राद्धकर्म पर मंगलवार को परिजनों को 20 हजार 850 रुपये की आर्थिक मदद की. सहायक अध्यापक संघ के सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के निधन पर सरकार किसी तरह का सहयोग नहीं करती है, जिससे आश्रितों की आर्थिक स्थिति चरमरा जाती है. सरकार से मांग की कि सहायक अध्यापकों के निधन पर आश्रित को पांच लाख रुपये मुआवजा व अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाये. मौके पर शरीफ, देवनारायण महतो, काशी महतो, काशी तुरी, राजेश कुमार महतो, अनिल प्रजापति, बुटेश्वर तुरी, विजय कुमार महतो, पूर्णिमा देवी, बाल गोविंद प्रजापति, कुलदीप पांडेय, संतोष ठाकुर, भागीरथ महतो, तुलसी महतो, महेश प्रजापति, भीमलाल प्रजापति सहित कई मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए