Bokaro News : वार्ड सात में सेंट्रल कॉलोनी की सड़कें हैं जर्जर

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर सात में सड़कें जर्जर हैं.

विज्ञापन

फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर सात में मुख्य रूप से सेंट्रल कॉलोनी, मकोली मोड़, शिमला कॉलोनी, झारखंड कॉलोनी, अंबे कॉलोनी, सी टाइप, कांदू मोहल्ला आता है. वार्ड की आबादी दस हजार से अधिक और वोटर लगभग 3000 हैं. सेंट्रल कॉलोनी की सड़कें जर्जर हैं.

फुसरो नप द्वारा पाइप लाइन बिछाने के दौरान कई स्थानों पर सड़कों को तोड़ा गया है. इसका निर्माण नहीं हुआ है. निवर्तमान पार्षद मालती देवी व उनके प्रतिनिधि अनिल मोर्या ने कहा कि वार्ड की समस्याओं को काफी हद तक दूर किया गया है. कुछ स्थानों में पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोडी गयी सड़क का निर्माण कार्य बाकी है.

आठ वर्षों में क्या बदला

फुसरो नप की ओर से सैकड़ों आवासों में जलापूर्ति कनेक्शन कराया गया है. कई जगह पीसीसी पथ और नाली का निर्माण हुआ है. सेंट्रल कॉलोनी पुराना शिव मंदिर के समीप, बाउरी मोहल्ला, गजानंद दुकान के समीप, सी टाइप, आंबेडकर चौक के समीप, मकोली मोड़ में पेवर ब्लॉक बिछाये गये हैं. मॉडल सामुदायिक भवन, अंबे कॉलोनी में सड़क व चबूतरा, पिछरी धौड़ा में आरसीसी नाली व चबूतरा,

सेंट्रल कॉलोनी मकोली में नाली, रमेश साव के दुकान के समीप से आरसीसी नाली, सोमर महतो के घर के समीप से आरसीसी नाली, आंबेडकर चौक के समीप हनुमान मंदिर परिसर में शेड निर्माण किया गया है. 375 नया राशन कार्ड बनाया गया है. 185 लोगों को पेंशन, 225 लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ दिलाया गया है.

पूर्व पार्षद का दावा

पूर्व पार्षद चंद्रशेखर महतो ने कहा कि मेरे कार्यकाल में बेहतर कार्य हुआ था. पिछला कार्य बिल्कुल अच्छा नहीं रहा है. कई जरूरी कार्य नहीं हुए हैं. कई स्थानों पर नाली व सड़क नहीं बनी है. मेरे ही कार्यकाल में दो सामुदायिक भवन और कई मोहल्ले में सड़कों का निर्माण हुआ था.

एक्सपर्ट व्यू

मंटू गिरि व बैजनाथ तुरी ने कहा कि इस वार्ड में नालियों व मुहल्लों की सफाई नियमित होनी चाहिए. झारखंड कॉलोनी में एक सामुदायिक भवन की आवश्यकता है. इस कॉलोनी में पेवर ब्लॉक का भी काम नहीं हुआ है. पेयजल की आपूर्ति नियमित हो एवं झारखंड कॉलोनी के पीछे बड़ा नाला के समीप चेक डैम बनवाया जाये. नप के पाइपलाइन बिछाने के दौरान के मोहल्लों की सड़कें जर्जर हो गयी हैं, इनकी मरम्मत जल्द होनी चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola