Bokaro News : पाइप फटा, नदी में बही छाई

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो थर्मल पावर प्लांट से ऐश पौंड तक बिछा दो नंबर पाइप फट गया.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले पावर प्लांट से ऐश पौंड तक बिछी दो नंबर पाइप जरवा बस्ती के समीप मंगलवार की रात को फट गया. लगभग एक घंटे बाद पावर प्लांट से लाइन को बंद किया गया, तब तक काफी मात्रा में छाई नाला से होते हुए कोनार नदी में बह गयी. बुधवार की सुबह तक छाई नदी में बह रही थी. दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला सह संयोजक श्रवण सिंह ने मामले की जानकारी संगठन के केंद्रीय संयोजक विधायक सरयू राय को दी. उन्होंने बोकारो डीसी एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र लिखने की बात कही है. संगठन के झारखंड राज्य संयोजक गुलाब चंद्र ने कहा कि यह आपराधिक मामला है. इधर, डीवीसी के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने कहा कि फटी पाइप को बंद कर लाइन चेंज कर दिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola