ePaper

Bokaro News : मोर्चा ने जगह-जगह की पिट मीटिंग

Updated at : 11 Feb 2026 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : मोर्चा ने जगह-जगह की पिट मीटिंग

Bokaro News : हड़ताल को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने कई जगह पिट मीटिंग की.

विज्ञापन

सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर यूजी माइंस में बुधवार को संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने पिट मीटिंग की. एटक नेता लखन लाल महतो ने कहा कि केंद्र सरकार ने उनके अधिकारों पर हमला किया है. मजदूरों को अपने अधिकार और कोल इंडिया को बचाने की जरूरत है. सीटू के भागीरथ शर्मा और एसबी सिंह दिनकर ने भी 12 फरवरी की हड़ताल सफल बनाने की अपील की. अध्यक्षता सचिव विश्वनाथ महतो ने की. परण महतो, युसूफ अंसारी, नारायण महतो, सहित कई मजदूर उपस्थित थे.

संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष में केंद्र सरकार व कोल इंडिया प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी की गयी. इंटक के राजेश्वर सिंह ने कहा कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल मजदूरों की दिशा और दशा को तय करेगी. एटक नेता जवाहरलाल यादव व सीएमयू नेता आर उनेश ने कहा कि मजदूर विरोधी नीति को वापस कराने के लिए हड़ताल को ऐतिहासिक बनाना है. राकोमयू के शिवनंदन चौहान व सीटू के गोवर्धन रविदास ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों को गुलाम बना देना चाहती है. मौके पर भीम महतो, संतोष कुमार, छोटू रविदास, कुंज बिहारी प्रसाद, सुभाषचंद्र महतो, रामअवतार सिंह, मिथिलेश सिंह, मुरारी सिंह, महेंद्र चौधरी, नरेश कुमार महतो, धीरज पांडेय, राहुल सिन्हा, शरद कुमार आदि मौजूद थे.

लेबर कोड को बताया तबाह करने वाला

सीसीएल के खासमहल कोनार परियोजना कार्यालय एवं आउटसोर्सिंग कैंप कार्यालय परिसर में भी मोर्चा ने पिट मीटिंग की. वक्ताओं ने कहा कि लेबर कोड मजदूरों के भविष्य को तबाह और भविष्य को अंधेरे के गर्त में धकेलने वाला है. हड़ताल की सफलता ही मजदूरों के भविष्य की गारंटी है. मौके पर गणेश प्रसाद महतो, सुबोध सिंह पवार, विजय कुमार भोई, भुवनेश्वर केवट, जयनाथ तांती, संतोष कुमार आदि थे .

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola