Bokaro News : मुहल्लों में ठीक नहीं है सफाई की स्थिति

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : मुहल्लों में ठीक नहीं है सफाई की स्थिति

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 में सफाई की स्थिति ठीक नहीं है.

विज्ञापन

फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 में करगली बाजार, नावाखाली दुर्गापाड़ा, मनसा मंदिर मुहल्ला, एमपीआइ खटाल, अमलो हॉल्ट, नया शिव मंदिर और एलेवन स्टार मुहल्ला आते हैं. आबादी लगभग छह हजार और वोटर 2806 हैं. यहां के मुहल्लों में सफाई की स्थित अच्छी नहीं है. नियमित रूप से कचड़े का उठाव नहीं हो रहा है. एक सुसज्जित सरकारी भवन का निर्माण भी जरूरी है. निवर्तमान पार्षद अनिल कुमार ने कहा कि जनहित में बेहतर कार्य किये गये हैं.

और क्या-क्या हैं समस्याएं

लोगों का कहना है कि नालियों की भी सफाई ठीक ढंग से नहीं हो रही है. कई चापाकल खराब पड़े हैं. एमपीआइ खेल मैदान में कचड़ा जमा होने के कारण बच्चों को परेशानी हो रही है. फुसरो नप द्वारा पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई स्थानों पर गली की सड़कों को तोड़ा गया है. कई जगह इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी है.

आठ वर्षों में क्या बदला

फुसरो नप से 350 से अधिक आवासों में जलापूर्ति का कनेक्शन कराया गया है. लगभग 1.5 किमी लंबे पीसीसी पथ और कई जगह नाली का निर्माण हुआ. पहाड़ी मुहल्ला, एलेवन स्टार क्लब, नावाखाली मंदिर के समीप पेवर ब्लाॅक बिछाया गया. गणेश मंदिर के पास सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है. 300 लाभुकों को उज्ज्वला योजना तथा 350 से अधिक लाभुकों को पेंशन का लाभ मिला है.

पूर्व पार्षद का दावा

पूर्व वार्ड पार्षद अर्चना सिंह ने कहा कि मेरे कार्यकाल में लोगों को नप का चक्कर नहीं लगाना पड़ता था. सीसीएल प्रबंधन के सहयोग से भी कई सड़कों का निर्माण कराया था. सफाई का हाल ठीक नहीं है. छह माह से डोर-टू-डोर कचड़ा का उठाव नहीं हो रहा है. कई लोगों का राशन कार्ड नहीं बना है. पहाड़ी में लगी डीप बोरिंग में ताला लगा हुआ है और वहां सप्लाई पानी भी नहीं पहुंच रहा है.

एक्सपर्ट व्यू

मंजू देवी का कहना है कि इस वार्ड में एक सुसज्जित सरकारी भवन की आवश्यकता है. खराब चापाकलों की मरम्मत होनी चाहिए. नालियों की सफाई बेहतर व नियमित रूप से की जानी चाहिए.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola