खोल दिए गए तेनुघाट डैम के 2 रेडियल गेट, बढ़ेगा दामोदर नदी का जलस्तर; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

तेनुघाट डैम के इन्हीं दो गेट से छोड़ा गया पानी

Bokaro News: लगातार बारिश के बाद तेनुघाट डैम के 2 रेडियल और 1 अंडर स्लूस गेट खोले गए हैं. दामोदर नदी में 2700 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और मछुआरों को सतर्क रहने की अपील की है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

Bokaro News (तेनुघाट): लगातार हो रही बारिश के कारण तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ने पर डैम प्रबंधन ने सोमवार को पानी छोड़ने का निर्णय लिया. तेनुघाट बांध प्रमंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार सोमवार दोपहर 3 बजे से डैम के दो रेडियल गेट खोल दिए गए हैं. वर्तमान में दो रेडियल गेट और एक अंडर स्लूस गेट के माध्यम से पानी छोड़ा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

2700 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

डैम प्रबंधन के अनुसार गेट खोले जाने के बाद दामोदर नदी में लगभग 2700 क्यूसेक (76.52 क्यूमेक) पानी का प्रवाह हो रहा है. आवश्यकता पड़ने पर जलाशय की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त गेट भी खोले जा सकते हैं.

लगातार बढ़ रहा है जलाशय का जलस्तर

सोमवार दोपहर 3 बजे जलाशय का जलस्तर आरएल 849.76 फीट दर्ज किया गया, जो लगातार बढ़ रहा है. इसी को देखते हुए एहतियातन पानी की निकासी शुरू की गई है, ताकि जलाशय का जलस्तर नियंत्रित रखा जा सके.

नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील

नोडल पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण कोषांग, तेनुघाट की ओर से इस संबंध में बोकारो, धनबाद और बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को अलर्ट जारी कर आवश्यक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. तेनुघाट बांध प्रमंडल के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार पाल ने बताया कि प्रशासन ने दामोदर नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से नदी किनारे नहीं जाने और पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है. साथ ही मछुआरों को भी फिलहाल नदी में नहीं उतरने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें…

तीजन बाई के निधन से कोयलांचल गमगीन: बेरमो के 25 हजार मजदूरों को तीजन बाई ने किया था मंत्रमुग्ध

पुष्पा महतो हत्याकांड: पिंड्राजोरा थाना के 25 सब इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी हुए सस्पेंशन मुक्त, जांच अब भी जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola