यूपीएससी में सफल महिला को किया सम्मानित

यूपीएससी में सफल महिला को किया सम्मानित
चंद्रपुरा. यूपीएससी परीक्षा 2024 में सफलता प्राप्त करने वाली पतंजलि योग समिति चंद्रपुरा की सक्रिय सदस्य डीवीसी कर्मी प्रेमचंद महतो की पुत्रवधू मोनिका पटेल को योगा केंद्र चंद्रपुरा में मंगलवार को सम्मानित किया गया. पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चंद्रपुरा थर्मल के वरिष्ठ महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर की धर्मपत्नी भव्या ठाकुर ने उन्हें पौधा व बुके देकर सम्मानित किया. मोनिका पटेल ने कहा कि बेटियों काे पढ़ना व विवाह से पहले आत्मनिर्भर बनना जरूरी है. सफलता के लिए दृढ़ संकल्प के साथ तैयारी करना चाहिए. कार्यक्रम में सीटीपीएस के डीजीएम केएम प्रियदर्शी, दीपक कुमार, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी श्यामदेव प्रसाद, प्रेमचंद महतो, कृष्णा प्रसाद, मुरारी राम, अरविंद सिन्हा, सूर्यनंदन पांडे, कमल महतो, जानकी महतो, जगमोहन, बबिता, स्मृति, सिंधु, मोनी सिंह, सिम्पी, अंकिता, गीता आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










