गोमिया के पूर्व प्रमुख के पुत्र का निधन

गोमिया के पूर्व प्रमुख के पुत्र का निधन
ललपनिया. गोमिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख स्व कन्हाई राम के बड़े पुत्र हजारी पंचायत के खुदगडा निवासी भुनेश्वर पासवान (72 वर्ष) का निधन मेदांता अस्पताल रांची में इलाज के क्रम में हो गया. अंतिम संस्कार रांची में गुरुवार की शाम को हुआ. स्व भुनेश्वर पासवान नाबार्ड रांची से डीडीएम पद से सेवानिवृत्त हुए थे. अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. वह खुदगडा में श्री श्री दुर्गा नवयुवक संघ पुस्तकालय के सदस्य और सांस्कृतिक मंडली के कलाकार भी थे. इनके निधन पर संघ के प्रतिनिधियों व सदस्यों ने शोक जताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










