30 मार्च से कारो परियोजना का चक्का जाम

Updated:
विज्ञापन

30 मार्च से कारो परियोजना का चक्का जाम

विज्ञापन

फुसरो. करगली ऑफिसर्स क्लब में सीसीएल प्रबंधन और कारो बस्ती विस्थापित मोर्चा की वार्ता शुक्रवार को हुई. विस्थापितों की वंशावली बनाने को लेकर ग्राम सभा का आयोजन करने, लंबित नियोजन देने, मुआवजा का भुगतान व पुनर्वास की मांग की गयी. मांगों पर सहमति नहीं बनने पर मोर्चा ने वार्ता का बहिष्कार करते हुए प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी की. विस्थापितों ने कहा कि पूर्व में की गयी घोषणा के अनुसार 30 मार्च से कारो परियोजना का अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जायेगा. इधर, एरिया जीएम के रामाकृष्णा ने कहा कि जिनकी जमीन अधिग्रहित की जा रही है, उन्हें कोल इंडिया की आरआर पॉलिसी के तहत नियोजन व मुआवजा दिया जायेगा. कुछ विस्थापितों के नियोजन का मामला मुख्यालय में अंडर प्रोसेस है. चुनाव को लेकर लगे आचार संहिता के कारण वंशावली बनाने के लिए ग्रामसभा का आयोजन नहीं हो पा रहा है. मामले को लेकर बेरमो एसडीएम व अंचलाधिकारी से बात की जायेगी. कारो पुनर्वास स्थल में विकास का काम जारी है. जल्द ही विस्थापितों को मुआवजा देते हुए प्लॉट मुहैया कराया जायेगा. मोर्चा के अध्यक्ष सोहनलाल मांझी ने कहा कि प्रबंधन विस्थापितों को बरगला रहा है. वंशावली नहीं बनने से विस्थापितों को नौकरी के लिए आवेदन करने में परेशानी हो रही है. पूर्व में कारो बस्ती के संजय गंझू, अजय गंझू, मेघलाल गंझू आदि द्वारा कागजात कार्यालय में जमा करने के बाद भी उस पर कोई पहल नहीं की गयी. गत माह विस्थापितों ने कारो मंदिर की शिफ्टिंग करा कर खदान विस्तारीकरण में प्रबंधन का सहयोग किया. परंतु प्रबंधन द्वारा वादा को पूरा नहीं किया गया. मौके पर कारो पीओ शंभूनाथ झा, एलएंडआर बीके ठाकुर, मैनेजर जीएन सिंह, मनीष महेश्वरी, विस्थापित हेमलाल महतो, जीबू विश्वकर्मा, तुलसी विश्वकर्मा, सुनील सोरेन, अजय गंझू, संजय गंझू, मेघलाल गंझू, सोनी देवी, कलावती देवी, कामिनी देवी, गुड़िया देवी, सुमित्रा देवी, तारा देवी, मनोज रजक, राजू सिंह आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola