रथ पूजा को लेकर कमेटी का पुनर्गठन
रथ पूजा को लेकर कमेटी का पुनर्गठन
गांधीनगर. चार नंबर रथ मंदिर परिसर में मंगलवार को रथ पूजा को लेकर मंदिर कमेटी की बैठक करुणा बटिक की अध्यक्षता में हुई. छह जुलाई से होने वाले रथ पूजा महोत्सव की तैयारी पर चर्चा हुई तथा कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष भगत बारिक, उपाध्यक्ष जगदीश तांती, सचिव चमन तांती तथा कोषाध्यक्ष बलराम तांती बनाये गये. अध्यक्ष ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन कमेटी का सहयोग करे. पंचायत सचिवालय के समीप पीसीसी पथ पर जमीनी आग लगी हुई है, इसलिए सीसीएल प्रबंधन रथ यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराये. बैठक में परमानंद तांती, प्रताप तांती, चंद्रशेखर तांती, मधु कन्नर, प्रताप छत्तर, जगन्नाथ तांती, गुप्ता गिरि, कैलाश बागरा, टुनटुन तांती, महेंद्र तांती, राजू बागरा, आकाश कुमार, दीपक तांती, मिथुन कुमार, रजनीकांत, सत्येंद्र, सुरेंद्र तांती आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए