Bokaro News : जर्जर क्वार्टरों में डर के साये में जी रहे लोग

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : गौरांगो कॉलोनी में सीसीएल क्वार्टरों की हालत जर्जर हो चुकी हैं.

विज्ञापन

फुसरो नगर परिषद के वार्ड संख्या 26 अंतर्गत गौरांगो कॉलोनी में सीसीएल क्वार्टरों की हालत जर्जर हो चुकी हैं. इसमें रहने वाले परिवार हर पल किसी अनहोनी के डर से सहमे रहते हैं. कई क्वार्टरों की छत के छज्जे टूट कर गिर रहे हैं. बरसात में छतों से

पानी टपकता है. सीढ़ियां भी इतनी जर्जर हैं कि लोग वैकल्पिक रास्तों का सहारा ले रहे हैं. लेकिन वे भी अब टूटने के कगार पर हैं.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शिकायतें लेकर अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक के चक्कर काट चुके हैं. आठ जुलाई 2025 को बेरमो विधायक को आवेदन दिया था. विधायक ने सीसीएल ढोरी जीएम को पत्र लिख कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसके बाद ढोरी जीएम ने यहां का निरीक्षण भी किया था. लेकिन हुआ कुछ नहीं.

पानी और सफाई की भी है गंभीर समस्या

कॉलोनी में

पानी की आपूर्ति भी सप्ताह में दो-तीन दिन ही होती है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि यहां के कुएं की मरम्मत करा दी जाये तो संकट काफी हद तक दूर हो सकता है. इसके अलावा सामुदायिक भवन के पीछे नाली निर्माण और नालियों पर ढक्कन लगवाने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है. स्थानीय रोहित बाउरी, जितेंद्र बाउरी व अन्य लोगों ने कहा कि हम बस आश्वासनों के भरोसे जी रहे हैं. क्वार्टर कभी भी गिर सकते हैं. जनप्रतिनिधि आते हैं, देखते हैं और चले जाते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola