BOKARO NEWS : दुगदा में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS : दुगदा थाना क्षेत्र के बुढ़ीदीह में नकली विदेशी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है.

विज्ञापन

बेरमो. दुगदा थाना क्षेत्र के बुढ़ीदीह में नकली विदेशी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. जिला उत्पाद विभाग ने दुगदा थाना की पुलिस के सहयोग से छापामारी कर इसका खुलासा किया. मौके से पांच लाख आठ हजार 470 रुपये के सामान जब्त किये गये. इसमें बोतलों में बंद 54 लीटर नकली विदेशी शराब, 225 लीटर स्प्रिट, ⁠450 लीटर तैयार नकली विदेशी शराब, कई व्हिस्की कंपनियों के लेबल, झारखंड सरकार का नकली इएएल, विभिन्न ब्रांड के ढक्कन, खाली बोतल शामिल हैं. समाचार लिखे जाने तक मामले में अभियुक्तों पर केस दर्ज की जा रही थी. छापामारी दल में उत्पाद विभाग के निरीक्षक विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट, सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंदपुरा महेश दास शामिल थे.

चाय-नाश्ते की दुकान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

ललपनिया. गोमिया थाना की पुलिस ने सोमवार को तुलबुल पंचायत के कारीटोंगरी में संजय साव की चाय-नाश्ते की दुकान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त की. थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. दुकान से विभिन्न ब्रांड की 15.66 लीटर शराब और 28.4 लीटर बियर बरामद हुआ. छापेमारी में गोमिया थाना के जवान भी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola