रांची में पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह से मिले मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पल्स अस्पताल में हैं भर्ती
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 06 May 2026 3:19 PM
पल्स अस्पताल में पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह से मुलाकात करते मंत्री योगेंद्र प्रसाद. फोटो: प्रभात खबर
Bokaro News: रांची के पल्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का हाल जानने मंत्री योगेंद्र प्रसाद पहुंचे. डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और बेहतर उपचार के निर्देश दिए. समर्थकों में चिंता का माहौल है, सभी उनके जल्द स्वस्थ होकर फिर से सक्रिय होने की कामना कर रहे हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
ललपनिया से रामदुलार की रिपोर्ट
Bokaro News: रांची से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और मानवीय खबर सामने आई है. गोमिया के पूर्व विधायक और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. जानकारी के अनुसार, उनकी तबीयत पिछले करीब दस दिनों से खराब चल रही है और लगातार चिकित्सकीय निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है. पहले उन्हें बोकारो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया.
पल्स अस्पताल में चल रहा है इलाज
मंगलवार को उन्हें रांची के प्रतिष्ठित पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरी सभी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. परिवार के सदस्य भी अस्पताल में मौजूद रहकर उनकी देखभाल कर रहे हैं.
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने जाना हालचाल
बुधवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद पल्स अस्पताल पहुंचे और माधवलाल सिंह से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से विस्तृत जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर के चाकुलिया में दुष्कर्म के आरोपी दोषी करार, एक नाबालिग भी शामिल
शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि माधव बाबू जल्द स्वस्थ होकर फिर से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं. उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में भी उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर चिंता और दुआओं का माहौल बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें: खरसावां के सरदार हत्याकांड में खुलासा: पत्नी और साला ने दूसरों के साथ मिलकर की थी हत्या, चार गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










