क्षत्रीय परिवार ने मनाया कुंवर सिंह का विजयोत्सव

Updated:
विज्ञापन

क्षत्रीय परिवार ने मनाया कुंवर सिंह का विजयोत्सव

विज्ञापन

गोमिया/ललपनिया. आइइएल गर्वमेंट कॉलोनी स्थित विवाह मंडप में गोमिया क्षत्रिय परिवार की ओर से वीर कुंवर सिंह की जयंती पर कार्यक्रम किया गया. लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये. अध्यक्षता करते हुए पूर्व मुखिया सत्येन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि हम सभी को उनकी वीरता से प्रेरणा लेने की जरूरत है. सचिव रणविजय सिंह ने कहा कि उनकी गाथा देश व विदेशों में गायी जाती है. समाज के अलावा शोषितों व पीड़ितों का जीवन स्तर उठाने के लिए संगठित रहने का संकल्प लें. बैठक में निर्णय लिया गया कि हर सप्ताह क्षत्रिय क्षत्रिय समाज की बैठक होगी. अजय सिंह ने कुंवर सिह की वीरता पर कविता और गीत प्रस्तुत किये. मौके पर राम अवधेश सिंह, सुरेश सिंह, संजय कुमार सिंह, ब्रजनंदन सिंह, निर्मल सिंह, उपेंद्र सिंह, विनोद कुमार सिंह,अजय सिंह, अभ्यानंद प्रसाद सिंह, कृष्ण गोपाल नाथ सिंह, कृष्णा सिंह आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola