कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : सत्यनारायण

Author C p singh|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

1920 | Prabhat Khabar Network

बोकारो में भाजपा जिला समिति की बैठक में प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसंपर्क के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

संवाददाता, बोकारो: पेटरवार भाजपा जिला समिति की बैठक शनिवार को पेटरवार स्थित वन सभागार में हुई. जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने कहा कि भाजपा शून्य से शुरू होकर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है. नरेंद्र मोदी देश में सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने व विकास कार्य में राष्ट्र का नाम विश्व स्तर तक पहुंचाने वाले नेता बने हैं. यह सब कार्यकर्ताओं के मेहनत व समर्पण के कारण ही हुआ है. कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिला प्रभारी ने संगठन की मजबूती, सेवा, समर्पण व जनसंपर्क को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. कहा कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी को निष्ठा व सक्रियता के साथ कार्य करना होगा.

बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि भाजपा सिद्धांत की राजनीति करती है. राष्ट्रवाद की नीति के तहत आगे बढ़ती है. यही कारण है कि अंतिम पायदान में खड़े समाज तक विकास पहुंच रहा है. पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करना होगा. पार्टी के लिए हर कार्यकर्ता बहुमूल्य है.

जिला अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारी समेत मंडल अध्यक्ष से संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी अभियान व कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रकाश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयदेव राय व प्रह्लाद महतो, देवी दास, महामंत्री संजय सिन्हा, रामलाल सोरेन सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola