ePaper

Bokaro News :राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में झारखंड के बाल विज्ञानियों ने दिखायी प्रतिभा

Updated at : 09 Jan 2025 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News :राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में झारखंड के बाल विज्ञानियों ने दिखायी प्रतिभा

Bokaro News : बोकारो के छह बच्चों सहित 14 बाल वैज्ञानिक राज्य की टीम में थे शामिल

विज्ञापन

Bokaro News : झारखंड के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवाया है. भोपाल (मप्र) के रवींद्र भवन कन्वेंशनल हॉल में तीन से छह जनवरी को आयोजित 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य के 14 बाल वैज्ञानिकों ने अपने वैज्ञानिक कौशल का परिचय दिया. इनमें बोकारो की छह टीमें शामिल रहीं. प्रस्तुति की बदौलत टीम को सबकी भरपूर सराहना मिली.

भारत सहित विदेशों से भी 680 बाल वैज्ञानिकों ने दी प्रस्तुति :

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की ओर से आयोजित 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भारत सहित विदेशों से भी कुल 680 बाल वैज्ञानिकों की प्रस्तुति रही. सभी टीमों ने कार्यक्रम के मुख्य विषय ‘स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को समझना’ पर अपने प्रदर्श प्रस्तुत किये. इनमें झारखंड टीम ने कुशल रचनात्मकता व नवोन्मेषता की प्रस्तुति दी.

14 जिले से चयनित 84 बाल वैज्ञानिकों में 14 का राष्ट्रीय स्तर पर चयन :

साइंस फॉर सोसाइटी, झारखंड व राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के शैक्षणिक समन्वयक राजेन्द्र कुमार ने बुधवार को बताया : देश में राज्य स्तरीय आयोजन के लिए सभी राज्य में एक-एक नोडल संस्था है. झारखंड में इसके लिए साइंस फॉर सोसाइटी को अधिकृत किया गया है. बताया : विज्ञान कांग्रेस में 14 जिले से चयनित 84 बाल वैज्ञानिकों में 14 बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय प्रतिभागिता के लिए हुई.

राष्ट्रीय प्रतिभागी में शामिल झारखंड की टीम में बोकारो के खिलाड़ी :

राष्ट्रीय प्रतिभागी में शामिल झारखंड की टीम में बोकारो से परमेश्वर महतो, वेदिका राज सिंह, ज़ीनत अमान, अभिनेत्र, शुभम कुमार सिंह व अनिकेत जायसवाल, देवघर के ग्रंथ मोदी, अमेय भव्या व मोहित कुमार, दुमका की नेहा बास्की, साहिबगंज से मनीष कुमार मंडल, गिरिडीह की खुशबू कुमारी, रांची के रिदम राज व धनबाद से कुशिक राय शामिल रहे. सभी का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रहा.

बच्चों ने दी झारखंडी नृत्य की प्रस्तुति, उपस्थित लोगों ने की सराहना :

टीम राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस झारखंड के स्टेट को-ऑर्डिनेटर डीएनएस आनंद, स्टेट एकेडमिक को-आर्डिनेटर राजेंद्र कुमार व एस्कॉर्ट टीम के रूप में सुनील कुमार राय, आलोक कुमार, पुष्पलता कुमारी व शिखा दत्ता भी शामिल रहीं. बच्चों ने वहां झारखंडी नृत्य की प्रस्तुति भी की.अपने राज्य की समृद्ध कला-संस्कृति व परंपरा को प्रदर्शित किया,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola