ePaper

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेदांता में चल रहा इलाज

Updated at : 28 Aug 2021 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेदांता में चल रहा इलाज

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Education Minister Jagarnath Mahto) की तबीयत बिगड़ गयी है. रांची के मेदांता अस्पताल (Medanta hospital) में उनका इलाज चल रहा है. आपको बता दें कि कुछ महीने पहले कोरोना (corona) संक्रमित शिक्षा मंत्री की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें चेन्नई में भर्ती कराया गया था.

विज्ञापन

Jharkhand News, रांची न्यूज (राजीव पांडेय) : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गयी है. उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में देर रात भर्ती कराया गया है. डॉ तापस उनका इलाज कर रहे हैं. आपको बता दें कि हाल ही में वे चेन्नई से इलाज करा कर लौटे हैं. लंबे समय तक वहां उनका इलाज चला था.

चेन्नई से इलाज कराकर लौटने के बाद वे बतौर शिक्षा मंत्री अपनी सेवा दे रहे थे, तभी शक्रवार देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी. इसके बाद उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉ तापस उनका इलाज कर रहे हैं.

Also Read: Jagarnath Mahto Health Update : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो चेन्नई से कब लौटेंगे रांची, एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद अब कैसी है उनकी तबीयत, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले कोरोना से संक्रमित होने के बाद झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पहले रांची के रिम्स में भर्ती हुए थे. इसके बाद स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था. इनकी हालत बिगड़ती जा रही थी. उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था. ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद उनको वेंटिलेटर पर रखने का फैसला किया गया था. इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए चेन्नई ले जाया गया था.

Also Read: झारखंड में नेतरहाट व मॉडल स्कूल समेत कई परीक्षाएं लेने की तैयारी, झारखंड एकेडमिक काउंसिल का ये है प्लान

चेन्नई में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के लिए डोनर मिल गया था और चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के प्रबंधन एवं चिकित्सकों की निगरानी में फेफड़े का प्रत्यारोपण किया गया था. प्रत्यारोपण पूरी तरह सफल रहा था. आपको बता दें कि कोरोना संक्रमित शिक्षा मंत्री की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल से चेन्नई ले जाया गया था. रांची के मेडिका में 1 अक्टूबर, 2020 से भर्ती शिक्षा मंत्री की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सलाह पर लंग्स ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड के धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था होगी दुरुस्त, जाम से मिलेगी मुक्ति, ये है प्लान

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola