Jharkhand Crime News : झारखंड के बोकारो में महिला का शव बरामद, चेन्नई से शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने फोन पर ली जानकारी

Jharkhand Crime News, Bokaro News, फुसरो नगर : झारखंड के बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के विशुघाट पहाड़ी मार्ग स्थित झाड़ी से मंगलवार सुबह चंद्रपुरा पुलिस ने एक महिला (45 वर्ष) का शव बरामद किया है. मृतका का शव देखने के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद चंद्रपुरा थाना प्रभारी नूतन मोदी पुलिस बल के साथ पहुंचीं और मामले की जांच पड़ताल की. घटना की खबर सुनकर आसपास के गांव से काफी संख्या में ग्रामीण जुटे. चेन्नई में इलाज करा रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने फोन पर इस मामले की जानकारी ली.

थाना प्रभारी नूतन मोदी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही दुष्कर्म या हत्या की पुष्टि हो सकेगी. पुलिस अभी मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने भी थाना प्रभारी से दूरभाष पर बात की और घटना की जानकारी ली. महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में एक झाड़ी के नीचे पड़ा था. उसके मुंह व चेहरे में कई स्थानों पर चोट के निशान भी पाये गये हैं. झारखंड के बोकारो में महिला का शव बरामद से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
Also Read: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो आज हॉस्पिटल से होंगे डिस्चार्ज, जानें चेन्नई से कब लौटेंगे वापस
घटनास्थल से थोड़ी दूर पर महिला का जूता, मौजा, स्वेटर तथा एक झोली में भरे कपड़े व चप्पल भी पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव को देखने से प्रतीत होता है कि एक-दो दिन पूर्व ही घटना को अंजाम दिया गया है. सोमवार शाम ही कुछ लोगों ने शव को देखा था. इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. मौके पर तुरियो पंचायत के निवर्तमान मुखिया नकुल महतो, तारमी के निवर्तमान उप मुखिया विजय गिरि, केदार महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए