बोकारो में 45 वर्षीय अधेड़ की हत्या, लोग जता रहे हैं नक्सली घटना की आशंका
मंगलवार शाम सुखराम मांझी को उनके घर के पास देखा गया था. थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि सुखराम मांझी का शव उसके घर के पीछे पड़ा मिला है.
ललपनिया (बोकारो) नागेश्वर: बोकारो जिला अंतर्गत चतरोचटी थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में 45 वर्षीय अधेड़ की हत्या कर उनके आवास के थोड़ी दूर में फेंक दिया गया. मृतक का नाम सुखराम मांझी है. जानकारी के अनुसार वह अपने इलाके का पूर्व वार्ड सदस्य था, जो वर्तमान में मुर्गा का दुकान चलाता था. घटना शाम के करीब सात से आठ बजे के बीच की है. अंदेशा जताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. वहीं, पुलिस का इस मामले पर कहना है कि जब तक घटना स्थल पर जाकर पता नही किया जाता. तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं होगा.
आपके शहर में
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम सुखराम मांझी को उनके घर के पास देखा गया था. थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि सुखराम मांझी का शव उसके घर के पीछे पड़ा मिला है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से रात में पुलिस का गांव जाना ठीक नहीं है. इसलिए पुलिस सुबह में जाकर घटना स्थल की पड़ताल करेगी.
Also Read: बोकारो : सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, रहे सतर्क, सर्दी में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए