Jagarnath Mahto Health Update : चेन्नई में भर्ती झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का कैसा है स्वास्थ्य, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Jagarnath Mahto Health Update : रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. वह चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती हैं. कोरोना संक्रमित शिक्षा मंत्री को रांची के रिम्स से मेडिका में भर्ती कराया गया था. स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए चेन्नई में भर्ती कराया गया है.

चेन्नई के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एमजीएम) के पल्मोनोलॉजी विंग में भर्ती कोरोना संक्रमित शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति में सुधार हो रहा है. शिक्षा मंत्री को एकमो मशीन में रखा गया है. फेफड़ा को आराम देने से स्वास्थ्य में सुधार दिख रहा है.
शिक्षा मंत्री का स्वास्थ्य बेहतर होने की उम्मीद वहां के डॉक्टर कर रहे हैं. अस्पताल के लंग्स ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ व चेस्ट मेडिसिन विंग के क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ अपार जिंदल ने बताया कि शिक्षा मंत्री का स्वास्थ्य स्थिर है. धीरे-धीरे सब कुछ ठीक होगा.
Also Read: विधायक ढुलू महतो का ऑडियो वायरल- अनूपवा के बोल दिहीं, विधायक जी फोन करल हलो, औकरो औकात बताय देबो
कोरोना की दोबारा जांच की कोई आवश्यकता नहीं है. आरटीपीसीआर जांच को बार-बार दोहराया नहीं जाता है. 20 दिनों के भीतर संक्रमित व्यक्ति अपने आप निगेटिव हो जाता है. ऐसे में कोरोना जांच को हम ज्यादा जरूरी नहीं समझ रहे हैं. कोरोना के कारण उनके फेफड़ा में जो दुष्प्रभाव हुआ है, उसको ठीक करना ज्यादा जरूरी है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए