Bokaro News : पुलिस हिरासत में मौत के मामले में मुआवजा देने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : पुलिस हिरासत में युवक की मौत के एक मामले में 10 लाख रुपया मुआवजा देने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

पुलिस हिरासत में युवक की मौत के एक मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने झारखंड सरकार को मृतक के परिवार को 10 लाख रुपया मुआवजा देने का आदेश दिया है. इस मामले में बोकारो के मानवाधिकार कार्यकर्ता अनूप कुमार द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी थी. 18 जुलाई 2023 को हजारीबाग जिले के बरही थाना में पुलिस हिरासत में रखे गये 22 वर्षीय मो अशफाक खान की मौत हो गयी थी. परिजनों ने आरोप लगाया था कि थाना हाजत में अशफाक के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी थी. इसके कारण उसकी हालत बिगड़ गयी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी. आयोग के समक्ष प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार मामले में सब इंस्पेक्टर निरंजन सिंह, राजाराम हांसदा और प्रेम पीटर को लापरवाही और कर्तव्य में चूक के लिए निलंबित किया गया था तथा विभागीय कार्रवाई के बाद छह माह की वेतन वृद्धि रोक दी गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola