झारखंड में बाल दुर्व्यवहार की घटनाओं पर लगेगा अंकुश : डॉ शंकर रवानी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाल दुर्व्यवहार, बाल यौन हिंसा सहित बाल अधिकार से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा

विज्ञापन

बोकारो.

दिल्ली के विश्व युवा केंद्र में बाल अधिकार पर चार दिवसीय (15 से 18 मई) कार्यशाला का आयोजन किया गया. बोकारो के सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष डॉ शंकर रवानी शामिल हुए. कार्यशाला में बाल दुर्व्यवहार, बाल विवाह, बाल यौन हिंसा सहित बाल अधिकार से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. कार्यशाला समाप्ति के बाद रविवार को बोकारो लौटे डॉ रवानी कहा : झारखंड में बाल दुर्व्यवहार की घटनाओं पर अंकुश लगायेंगे. समाज के साथ एनजीओ सदस्यों के साथ मिलकर काबू में करेंगे. डॉ रवानी ने कहा : झारखंड से बच्चों का गलत तरीके से व्यापार कर देश के विभिन्न हिस्सों में यौन हिंसा व घरेलू काम के लिए ले जाया जाता है, इसे रोकना हमारी प्राथमिकता होगी. झारखंड के सभी 24 जिलों के सक्रिय संस्थाओं के सदस्य अपने-अपने जिलों में बाल विवाह रोकना, बाल दुर्व्यवहार पर काबू पाना, बाल हिंसा मामले में पीड़िता को कानूनी मदद पहुंचाने का कार्य करेंगे. कार्यशाला में झारखंड में हो रहे बच्चों के हक व अधिकार की पर गहनता से चर्चा की गयी. कार्यशाला में झारखंड के 24 जिलों के बाल हिंसा रोकथाम पर काम करनेवाले विभिन्न एनजीओ प्रतिनिधि गौतम सागर, सुरेश कुमार, रामलाल प्रसाद, दीपा कुमारी, विक्रम कुमार, किरण दत्ता, संजीव कुमार, रानी कुमारी, देवेंद्र कुमार, विप्लव कुमार, नीलम बेसरा, बिनोद प्रमाणिक, आभा देवी, राजन कुमार, कोलेश्वर कुमार,चंद्रशेखर प्रसाद, अभिताभ घोष, देवश्री आदि शामिल हुए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola