अवैध होर्डिंग-बैनर हटाये, कब्जा वाला क्वार्टर खाली कराया
Updated at : 15 Jun 2024 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

जमीन, क्वार्टर पर कब्जा करने वाले व अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, बोकारो.
बोकारो स्टील प्लांट का नगर सेवा विभाग एक्शन मोड में है. विभाग की ओर से गुरुवार की देर रात तक शहर में लगे अवैध होर्डिंग-बैनर को हटाया गया. शुक्रवार को सेक्टर आठ में कब्जा वाला क्वार्टर खाली कराया गया. को-ऑपरेटिव मोड़ में अवैध पार्किंग की गाड़ियों की हवा खोली गयी. उधर, सिटी पार्क के तालाब में बने डेफोडिल रेस्टोरेंट का निर्माण कार्य रुकवाया गया. नगर सेवा विभाग की नियमित कार्रवाई से बीएसएल की जमीन, क्वार्टर पर कब्जा करने वाले व अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.ताला तोड़ स्टूडेंट्स से भाड़ा वसूल रहा था क्वार्टर का दलाल :
शुक्रवार को सेक्टर आठ में विभाग को बीएसएल क्वार्टर पर कब्जा की सूचना मिली. सूचना के बाद बीएसएल के सिक्यूरिटी विभाग के डिप्टी जेनरल मैनेजर राजेंद्र सिंह शेखावत दल-बल के साथ पहुंचे. वहां पहुंचने पर पता चला कि किसी दलाल ने क्वार्टर का ताला तोड़कर तीन स्टूडेंट्स को रखा है और वही इसका भाड़ा लेता है. इस क्वार्टर को खाली करा दिया गया. इसके साथ ही, वहां पर ऐसे ही तीन क्वार्टरों की भी जानकारी मिली. उस पर भी अगले दिन कार्रवाई करने की बात श्री शेखावत ने कही.अवैध रूप से पार्किंग में खड़ी गाड़ियाें की हवा निकाली :
सेक्टर आठ के बाद श्री शेखावत एंड टीम को-ऑपरेटिव मोड़ पहुंची, जहां अवैध रूप से पार्किंग में गाड़िया खड़ी होती है. यहां लगी गाड़ियों की टायरों की हवा खोल दी गयी और चेतावनी दी गयी कि वाहन का यहां पार्क न करें, अन्यथा अगली बार कड़ी कार्रवाई की जायेगी. यहां उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी दो-चार बाद वाहन पार्किंग करने वालों को चेतावनी दी गयी थी. इसके बाद भी वाहन पार्किंग किया जा रहा है.सिटी पार्क तालाब में बने डेफोडिल रेस्टोरेंट में चल रहे काम को रोका :
सिटी पार्क के तालाब में बने डेफोडिल रेस्टोरेंट में बिना अनुमति के दूसरे तल्ले का निर्माण कार्य किया जा रहा है. विभाग की टीम शुक्रवार काे यहां पहुंची और काम रुकवाया. साथ ही, संचालक को काम नहीं करने की चेतावनी दी गयी है. यहां उल्लेखनीय है कि सिक्यूरिटी विभाग के डिप्टी जेनरल मैनेजर राजेंद्र सिंह शेखावत 11 जून को दल-बल के साथ यहां पहुंचे थे. टीम ने उस दिन काम तो रुकवाया ही था. साथ ही साथ अवैध निर्माण को ध्वस्त भी कर दिया था. शुक्रवार को यहां मरम्मत कार्य चल रहा था.बिना अनुमति के लगे होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, बोर्ड आदि को भी हटाया :
नगर सेवा विभाग की टीम ने इससे पहले गुरुवार की देर रात तक शहर में जगह-जगह पर बिना अनुमति के लगे होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, बोर्ड आदि को भी हटाया. शहर में सिटी सेंटर, नया मोड़, नया मोड़ से लेकर गरगा पुल चास तक, श्रीराम मंदिर चौक से लेकर पत्थरकट्टा चौक तक सहित कई स्थानों पर बिना बीएसएल की अनुमति के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, बोर्ड आदि लगाया गया है. इससे बीएसएल को आर्थिक क्षति हो रही थी. विभाग की ओर से इसके खिलाफ अभियान चलाया गया.सेक्टर टू में बिजली का अवैध कनेक्शन काटा :
बीएसएल के नगर सेवा के बिजली विभाग की ओर से शुक्रवार को सेक्टर दो में हनुमान मंदिर के निकट बिजली का अवैध कनेक्शन काटा गया. विभाग के अधिकारियों ने अवैध कनेक्शन के लिए उपयोग में लाये गये बिजली के तार को जब्त कर लिया. अवैध कनेक्शन आसपास के झुग्गी-झोपड़ी व फुटपाथ दुकानों में लिया गया था. सेक्टरवासियों ने लो-वोलटेज व बिजली नहीं रहने की शिकायत की थी. उसके बाद विभाग की ओर से कार्रवाई की गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




