Ganesh Chaturthi 2021 : कोरोना काल में सादगी से मनेगा गणपति महोत्सव, गणपति बप्पा का कल होगा आगमन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

10 दिवसीय गणपति महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो जायेगा. गणेश पूजा के लिए प्रदोष काल का समय सबसे उपयुक्त माना गया है.

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2021, रांची न्यूज : गणपति बप्पा का आगमन कल शुक्रवार को होगा. भगवान गणेश जी शुक्रवार को घर-घर विराजेंगे. कोरोना संकट के कारण इस वर्ष भी सादगी से भगवान गणेश का प्रकाट्य दिवस मनाया जायेगा. मान्यता है कि विधिपूर्वक पूजा करने से लंबोदर शीघ्र प्रसन्न होते हैं. भक्तों के जीवन में आनेवाले विघ्नों को दूर करते हैं. झारखंड में गणेश चतुर्थी की तैयारी जोरशोर से चल रही है. श्रद्धालु भगवान गणेश की मूर्ति खरीदकर घर ले जा रहे हैं.

विज्ञापन

झारखंड में गणेशोत्सव की तैयारी आखिरी चरण में है. भक्त बाजारों से पूजन सामग्री व गणेश जी की मूर्ति खरीदकर घर ले जा रहे हैं. शुक्रवार से 10 दिवसीय गणपति महोत्सव शुरू हो जायेगा. आज रात 2:12 बजे से चतुर्थी तिथि शुरू हो जायेगी, जो शुक्रवार को रात 12:10 मिनट तक रहेगी.

Also Read: Hartalika Teej 2021 : झारखंड में हरतालिका तीज पर अखंड सुहाग की कामना के लिए पूजा कर रहीं सुहागिन महिलाएं

भक्तों को पूजा करने के लिए काफी समय मिलेगा. प्रदोष काल में गणेशोत्सव का विशेष महत्व है. कोरोना के कारण रांची समेत कई जगहों पर छोटे-छोटे मंडप बनाये जा रहे हैं, जिसमें गणपति की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. मंदिरों में भी सादगी के साथ पूजा होगी. भक्त भगवान गणेश की मूर्तियां खरीद कर घर ले जा रहे हैं.

Also Read: झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायकों का हंगामा, भाजपाइयों पर लाठीचार्ज का ऐसे किया विरोध

चित्रा नक्षत्र गुरुवार को शाम 5:13 बजे के बाद शुरू हो गया, जो शुक्रवार शाम 4:01 बजे तक रहेगा. वहीं कल रात 9:35 तक ब्रह्मा योग मिल रहा है, जो काफी शुभ है. शुक्रवार को सूर्यास्त शाम 6.10 बजे है. गणेश पूजा के लिए प्रदोष काल का समय सबसे उपयुक्त माना गया है.

Also Read: UG NEET 2021 Exam Date : झारखंड में यूजी नीट की परीक्षा में अभ्यर्थियों को इन गाइडलाइंस का करना होगा पालन

Posted By : Guru Swarup Mishra

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola