झारखंड में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की आशंका, पानी में तैरते शव को पुलिस ने किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

बोकारो (मुकेश झा) : बोकारो जिले के सेक्टर 4 ए से लापता हुए 14 वर्षीय सुदामा कुमार यादव का शव आज मंगलवार को बोकारो कूलिंग पौंड से हरला थाना पुलिस ने बरामद किया है. मृतक बीते 10 नवंबर से लापता था और इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने सेक्टर 4 थाने में 14 नवंबर को दर्ज कराई थी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के चाचा ने बताया कि युवक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आशंका है कि इसी कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

बोकारो से लापता हुए युवक की खोजबीन पुलिस और परिजनों ने की लेकिन इसका कोई पता नहीं लग सका. आज कूलिंग पौंड में जब आम लोग सुबह वहां गए हुए थे, इसी दौरान पानी में तैरता हुआ एक शव देखा. इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. मौके पर पहुंची हरला थाना पुलिस ने शव को पानी से निकालते हुए इसकी पहचान करने में जुटी, तो शव 4 ए से लापता युवक का बताया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Also Read: Chhath Puja 2020 : छठ को लेकर जारी दिशा-निर्देशों पर चौतरफा घिरी हेमंत सोरेन सरकार, बीजेपी का विरोध, झामुमो-कांग्रेस ने भी की छूट की मांग

मृतक के चाचा ने बताया कि युवक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस कारण यह घटना घटी है. ऐसी आशंका है कि प्रेम प्रसंग में ही इसकी हत्या की गयी है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : महापर्व छठ को लेकर झारखंड से बिहार जाने के लिए इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में कराएं बुकिंग, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट्स

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola