इएसएल स्टील के वायर रॉड और डक्टाइल आयरन पाइप को मिला ग्रीनप्रो प्रमाणन

Updated:
विज्ञापन

इएसएल स्टील लिमिटेड के प्रमुख इस्पात उत्पादों को ग्रीनपो प्रमाणन मिला है। यह उपलब्धि कंपनी की सतत विकास और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विज्ञापन

वेदांता आयरन एंड स्टील की सब्सिडियरी कंपनी इएसएल स्टील लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. कंपनी के वायर रॉड और डक्टाइल आयरन पाइप को सीआइआइ ग्रीनप्रो इकोलेबल प्रमाणन प्राप्त हुआ है. इससे पहले कंपनी के टीएमटी बार को भी यह प्रमाणन मिल चुका है. अब इएसएल स्टील के तीन प्रमुख फिनिश्ड स्टील उत्पाद टीएमटी बार, वायर रॉड और डक्टाइल आयरन पाइप ग्रीनप्रो प्रमाणित हो गये हैं.

कार्बन फुटप्रिंट समेत कई मानकों पर होता है मूल्यांकन

ग्रीनप्रो इकोलेबल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) की ओर से विकसित प्रतिष्ठित टाइप-1 इकोलेबल है. इसके तहत उत्पादों का उनके पूरे जीवनचक्र के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है. इसमें कार्बन फुटप्रिंट, पर्यावरणीय प्रभाव, संसाधनों का उपयोग और सतत विकास से जुड़े विभिन्न मानकों को शामिल किया जाता है. निर्धारित कठोर मानकों को पूरा करने वाले उत्पादों को ग्रीनप्रो इकोलेबल के तहत पर्यावरण अनुकूल उत्पाद के रूप में मान्यता दी जाती है.

जिम्मेदार विनिर्माण के प्रति प्रतिबद्धता

इएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सह पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कहा कि ग्रीनप्रो प्रमाणन कंपनी के लिए गर्व की उपलब्धि है. यह जिम्मेदार विनिर्माण, संसाधनों के बेहतर उपयोग और सतत विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. कंपनी का लक्ष्य केवल उच्च गुणवत्ता वाले इस्पात उत्पाद तैयार करना नहीं, बल्कि नवाचार, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण अनुकूल तकनीक के माध्यम से टिकाऊ समाधान विकसित करना भी है.

पर्यावरण संरक्षण पर फोकस

कंपनी की ओर से बताया गया कि ग्रीनप्रो प्रमाणन पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ उत्पादन प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. तीन प्रमुख उत्पादों को यह प्रमाणन मिलने से कंपनी के सतत और पर्यावरण अनुकूल विनिर्माण प्रयासों को और मजबूती मिली है.


विज्ञापन
C P Singh

लेखक के बारे में

By C P Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola