हाथियों ने युवक को बाइक से खींचकर पटका
हाथियों ने युवक को बाइक से खींचकर पटका
महुआटांड़. सरैयाडीह (बड़कीपुन्नू) में सोमवार की शाम को बाइक सवार एक युवक नंदू महतो (28 वर्ष) को हाथियों ने पटक कर घायल कर दिया. गुजर रहे ग्रामीणों के हल्ला करने पर हाथी जंगल में घुस गये. घायल युवक को 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोमिया ले जाया गया. यहां से उसे रेफर कर दिया गया. युवक को परिजनों ने रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया है. उसके कमर में गंभीर चोट लगी है. फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर की है. इसके पहले हाथियों ने रविवार की रात को महुआटांड़ से बड़कीपुन्नू और अइयर गांव तक शाम से लेकर रात तक खूब उधम मचाया था. दर्जनों किसानों की फसलों को रौंद दिया था. फिलहाल 11 हाथियों का झुंड कुसुमडीह में है. वन सुरक्षा समिति बड़कीपुन्नू के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता वन विभाग के संपर्क में हैं. दूसरी ओर, क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों की सक्रियता से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की नींद उड़ गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए