Bokaro News : पर्यावरण-मैत्री प्रयासों के लिए डीपीएस बोकारो के डॉ गंगवार को मिला बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : पर्यावरण-मैत्री प्रयासों के लिए डीपीएस बोकारो के डॉ गंगवार को मिला बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड

Bokaro News : नेशनल एजुकेशन ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एनइआइ) की ओर से दिया गया पुरस्कार, संधारणीय विकास व समाजोत्थान के लिए पूरे झारखंड से अकेले पायी यह उपलब्धि.

विज्ञापन

बोकारो, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी चमक बिखेरी है. विद्यालय के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमइ) से संबद्ध नेशनल एजुकेशन ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एनइआइ) की ओर से बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड दिया गया है. यह पुरस्कार उन्हें संधारणीय विकास (सस्टेनेबल डेवलपमेंट) व पर्यावरणीय प्रबंधन में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचारी पद्धतियों और पर्यावरण चेतना के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है. एनइआइ ने विद्यालय की ओर से किये जा रहे समाजोत्थान के प्रयासों को भी सराहा. देशभर से प्राप्त सैकड़ों प्रविष्टियों में से झारखंड से एकमात्र डॉ गंगवार को इसके लिए चुना. बुधवार को उक्त पुरस्कार विद्यालय भेजे जाने के बाद यहां आयोजित विशेष एसेंबली में वरीय उप प्राचार्य अंजनी भूषण व उपप्राचार्या शालिनी शर्मा ने सांकेतिक रूप से यह सम्मान प्राचार्य डॉ गंगवार को सौंपा. प्राचार्य ने इसे हरेक विद्यार्थी, उनके अभिभावक व स्कूल के शिक्षकों सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग का परिणाम बताया.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola