डीपीएस चास के छह विद्यार्थी नीट यूजी में सफल

Updated:
विज्ञापन

11 | Prabhat Khabar Network

डीपीएस चास के छह विद्यार्थियों ने नीट यूजी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

बोकारो. डीपीएस चास के विद्यार्थियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. विद्यालय की छात्रा सौम्या कुमारी, छात्र आर्यन राज, दीप्तांशु प्रकाश और हर्ष राज के साथ विद्यालय के दो पूर्ववर्ती बैच के विद्यार्थियों ने भी नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है.

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि डीपीएस चास विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में सफलता के लिए नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए तैयार करता है.

विद्यालय की निदेशिका व प्राचार्या डॉ मनीषा तिवारी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. वहीं, डीएस मेमोरियल सोसाइटी के सचिव सुरेश अग्रवाल ने कहा कि डीपीएस चास गुणवत्तापूर्ण व मूल्यपरक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola