Bokaro News : डीआइजी ने सीसीएल की परियोजनाओं का किया दौरा

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सीआइएसफ डीआइजी ने सीसीएल बीएंडके एरिया की एकेके ओसीपी तथा कारो माइंस का दौरा लिया.

विज्ञापन

सीआइएसफ डीआइजी अराधना ने मंगलवार को सीसीएल बीएंडके एरिया की एकेके ओसीपी तथा कारो माइंस का दौरा लिया. इस दौरान कोनार व कारो साइडिंग, वाशरी एरिया, चेक पोस्ट के साथ-साथ ढोरी एरिया की अमलो व तारमी रेलवे साइडिंग, कांटा घर, चेक पोस्ट व आइ-ट्रिपल-सी का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को दिया. कहा कि परियोजना की संपत्तियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. भ्रमण के दौरान उप महानिरीक्षक ने सीसीएल अधिकारियों से भी सुरक्षा संबंधी विषय पर चर्चा की. मौके पर उप कमांडेंट गारा अभिलाष, सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी, केवीए श्रीध, कंपनी कमांडर एवं आसूचना प्रभारी उपस्थित थे.

क्षेत्रीय टीम ने कांटा घरों का किया निरीक्षण

सीसीएल मुख्यालय विजिलेंस के निर्देशानुसार मंगलवार को सीसीएल बीएंडके एरिया की क्षेत्रीय टीम ने एसओ माइनिंग केएस गेवाल के नेतृत्व में खासमहल कोनार परियोजना के कांटा घरों का निरीक्षण किया. कांटा घर के विभिन्न रजिस्टर की जांच की गयी. बन रहे डीएमओ और लोड तथा खाली हाइवा ट्रकों के कागजात की भी पड़ताल की गयी. कागजात पर्याप्त नहीं मिलने पर सख्त निर्देश दिये गये. मौके पर क्षेत्रीय सेल अधिकारी वीएन पांडे, प्रवीण कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola