Bokaro News : कॉलोनी की क्षतिग्रस्त सीढ़ी तोड़ी, कई परिवार फंसे

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सीसीएल की सेंट्रल कॉलोनी में एक ब्लॉक में नयी सीढ़ी का निर्माण नहीं होने पर लोग परेशान हैं.

विज्ञापन

सीसीएल ढोरी क्षेत्र की सेंट्रल कॉलोनी में ब्लॉक नंबर 57 में नयी सीढ़ी का निर्माण नहीं होने पर कॉलोनीवासियों ने बुधवार को प्रबंधन के प्रति विरोध जताता. संतोष कोशले व रमाकांत ने बताया कि दो माह से सीढ़ी क्षतिग्रस्त थी. इसके कारण दूसरे तल्ला पर रहने वाले दो दर्जन लोगों को परेशानी हो रही है. दूसरे छोर पर भी एक सीढ़ी है, लेकिन वह भी जर्जर है. बुजुर्ग जयराम देवी दूसरे तल्ला से नीचे नहीं उतर पा रही हैं.

दो माह पहले युवक हो गया था घायल

फूलमती देवी व सुनीता देवी ने बताया कि दो माह पूर्व जर्जर सीढ़ी से उतरने के दौरान आकाश कुमार गिर गया था और उसका हाथ टूट गया था. घटना के बाद प्रबंधन से जर्जर सीढ़ी की मरम्मत कराने की मांग की गयी. लेकिन प्रबंधन द्वारा जर्जर सीढ़ी को ध्वस्त कर हटा दिया गया. लेकिन उसकी जगह नयी सीढ़ी नहीं बनायी गयी है. इधर, सीसीएल के सिविल इंजीनियर राम लखन कुमार कॉलोनी पहुंचे और कहा कि दस दिनों में सीढ़ी का निर्माण कराया जायेगा. मौके पर रूपा देवी, आकाश कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola