Bokaro News : भेंडरा में जलेश्वरी मेले का समापन
Bokaro News : भेंडरा में 16 जनवरी से आयोजित जलेश्वरी मेले का समापन 26 जनवरी को हुआ.
नावाडीह प्रखंड की लौहनगरी भेंडरा में 16 जनवरी से आयोजित जलेश्वरी मेले का समापन 26 जनवरी को हुआ. बताया गया कि 10 दिनों के इस मेले में करोड़ों का कारोबार हुआ. मेले में लौह सामग्री की 50 से अधिक दुकानें लगी थीं. मेला कमेटी के अध्यक्ष नरेश कुमार वर्मा, संयोजक राजेंद्र विश्वकर्मा, संरक्षक मुरलीधर सिंह, सचिव गोपाल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष रवींद्र सिंह, ललित रविदास, किशोर रविदास, उत्तम चौरसिया, मनोज सिंह, पंसस गोपाल यादव, दीपक नायक, विशु यादव आदि ने मेला में विभिन्न राज्यों से आये व्यापारियों व स्थानीय दुकानदारों को तलवार भेंट कर सम्मानित किया. श्री वर्मा ने बताया कि ओडिशा, प बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश के भी कई व्यवसायियों ने दुकान लगायी थीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए