चास में सरकारी जमीन पर कब्जे की होगी जांच

Updated:
विज्ञापन

चास में सरकारी और वन भूमि पर माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे की जांच के लिए डीसी ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन

चास. चास फोर लेन एनएच 32 के आसपास सरकारी भूमि, वन भूमि तथा डीपीएलआर की भूमि पर कथित रूप से माफियाओं द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जे और खरीद-बिक्री की जांच के लिए डीसी ने चार सदस्यीय समिति गठित की है. यह जानकारी चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने शनिवार को दी. मालूम हो कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व इस संबंध में उपायुक्त को आवेदन सौंपा था. गठित जांच समिति में वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता और चास अंचल अधिकारी शामिल हैं. समिति को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola