Bokaro News : चास में इ-किसान भवन व ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म वर्षों से है बंद

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : चास में इ-किसान भवन व ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म वर्षों से बंद है.

विज्ञापन

चास के कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में वर्ष 2017 में किसानों की सुविधा और ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा देने के लिए लाखों रुपये की लागत से बना इ-किसान भवन व ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बंद पड़ा है. भवन का उद्घाटन तत्कालीन मंत्री अमर बाउरी ने किया था. भवन के निर्माण और कंप्यूटर, इंटरनेट एवं अन्य उपकरणों को स्थापित करने में सरकारी धन का निवेश किया गया था, जो अब देख रेख के अभाव में धूल फांक रहे हैं. वर्षों से भवन का ताला नहीं खुला है. अगर यह भवन संचालित होता तो बोकारो के किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने और बिचौलियों से बचाने में मदद करता. किसान सीधे घर बैठे पूरे देश के खरीदारों से जुड़ सकते थे. किसान घर बैठे ऑनलाइन बिक्री कर सकते और अपने घर या खेत से ही इ-नाम पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी फसल को डिजिटल रूप से देश भर की मंडियों में बेच सकते थे. लेकिन रखरखाव की कमी, विभागीय उदासीनता और तकनीकी संचालन सुचारू नहीं होने के कारण इस योजना का लाभ किसानों और व्यापारियों को नहीं मिल पा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola