ePaper

Chaiti Chhath Arghya: खरना के साथ छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

Updated at : 27 Mar 2023 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
Chaiti Chhath Arghya: खरना के साथ छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पर रविवार को छठव्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया. इसी के साथ छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया. छठव्रतियों ने खरना में खीर का प्रसाद बनाया. इसके बाद भगवान भास्कर को भोग लगाया.

विज्ञापन

फुसरो (बोकारो): झारखंड में लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ की धूम है. खरना के साथ छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया है. आज सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को छठ का पहला अर्घ्य दिया जाएगा. मंगलवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न हो जाएगा.

अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य आज

बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पर रविवार को छठव्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया. इसी के साथ छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया. छठव्रतियों ने खरना में खीर का प्रसाद बनाया. इसके बाद भगवान भास्कर को भोग लगाया. फिर छठव्रतियों ने खीर के प्रसाद को खाकर खरना किया. सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को छठ का पहला अर्घ्य दिया जाएगा. मंगलवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न हो जाएगा.

Also Read: Chaiti Chhath Puja Nahay Khay 2023: नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुरू, खरना आज

छठ को लेकर भक्ति का माहौल

अनुमंडल क्षेत्र के फुसरो, चंद्रपुरा, दुगदा, नावाडीह, गांधीनगर, कुरपनिया, जारंगडीह, कथारा, बोकारो थर्मल, स्वांग, गोमिया, ललपनिया, तेनुघाट, तुपकाडीह, करगली, सुभाषगनर, मकोली, सेंट्रल कॉलोनी सहित बेरमो क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की छठव्रती सोमवार को दामोदर नदी, स्थानीय तालाबों आदि जगहों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य देंगी और मंगलवार को उदीयमान सूर्यदेव को दूसरा अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय चैती छठ महापर्व संपन्न हो जायेगा. छठ महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल है.

Also Read: झारखंड: बोकारो की महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ, घर में छायीं खुशियां

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola