ePaper

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 31 जनवरी को, जानिए अभ्यर्थी कब से कर सकेंगे परीक्षा केंद्र का चयन

Updated at : 05 Nov 2020 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 31 जनवरी को, जानिए अभ्यर्थी कब से कर सकेंगे परीक्षा केंद्र का चयन

Central Teacher Eligibility Test : रांची : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2021 को किया जायेगा. रांची, धनबाद, बोकारो एवं जमशेदपुर समेत देश के 135 शहरों में ये परीक्षा आयोजित की जायेगी. सात नवंबर से 16 नवंबर तक छात्र अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र का चयन कर सकेंगे. सीटेट (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा)की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीटेट डॉट एनआइसी डॉट इन पर जानकारी ली जा सकती है.

केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं सीबीएसई स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट पास होना जरूरी है. इस परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2021 को किया जायेगा. आपको बता दें कि पहले यह परीक्षा पांच जुलाई को निर्धारित की गयी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण एवं अन्य कारणों से इसे टाल दिया गया था.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : दीपावली व छठ को लेकर टाटा-छपरा स्पेशल ट्रेन से झारखंड से बिहार का सफर हुआ आसान, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

सात नवंबर से 16 नवंबर तक छात्र अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र का चयन कर सकेंगे. इसके लिए सीटेट की वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन में संशोधन करना होगा. सीबीएसई की ओर से यह भी कहा गया है कि छात्रों द्वारा विकल्प के रूप में चुने गए चार शहरों की सुविधा देने की पूरी कोशिश की जायेगी. ऐसा नहीं कर पाने की स्थिति में सीबीएसई को शहर आवंटित करने का पूरा अधिकार रहेगा.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : झारखंड-बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, दीपावली व छठ को लेकर सफर होगा आसान, चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola