फुसरो के व्यवसायियों ने ली मतदान करने की शपथ

Updated at : 19 May 2024 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
फुसरो के व्यवसायियों ने ली मतदान करने की शपथ

फुसरो के व्यवसायियों ने ली मतदान करने की शपथ

विज्ञापन

फुसरो. प्रभात खबर के ””वोट करें, देश गढ़ें”” अभियान के तहत युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अपना बाजार स्थित प्रधान कार्यालय में कार्यक्रम हुआ. संघ के पदाधिकारियों और व्यवसायियों ने मतदान करने की शपथ ली. सभी ने एक स्वर में कहा कि देश की मजबूती के लिए लोकतंत्र को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है. मतदान के दिन सभी को सब काम छोड़ कर पहले मतदान करना चाहिए. अपने वोट की ताकत को समझना होगा. मौके पर भरत वर्मा, नारायण ठक्कर, शंकर गोयल, रवींद्र कुमार, धर्मेंद्र वर्मा, अंकित गोयल, जितेंद्र सिंह, मुरारी मालाकर, गुड्डू जैन, संतोष भगत, मिथिलेश कुमार, कन्हैया कुमार आदि मौजूद थे.

लोगों को अपने वोट का महत्व समझने की जरूरत है. वोट को जाया नहीं होने देना चाहिए. मतदान जरूर करें. संघ के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे.

बैभव चौरसिया, अध्यक्ष, युवा व्यवसायी संघ फुसरो

वोट देना जरूरी है. लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट देने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है. मजबूत सरकार बनेगी तो देश का विकास होगा.

बैजू मालाकार, सचिव, युवा व्यवसायी संघ फुसरो

लोकतंत्र के महापर्व में सभी को अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए. खुद मतदान करें और परिवार व आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें.

राकेश मालाकार, कोषाध्यक्ष, युवा व्यवसायी संघ फुसरो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola