बीएसएल : क्वार्टर में हो रहा था कब्जा, सिक्योरिटी विभाग ने कराया खाली

Updated:
विज्ञापन

सेक्टर 04 एफ/2148 का ताला तोड़ हो रहा था रंग-रोगन, विभाग ने काम रोकवा कर क्वार्टर में बंद किया ताला

विज्ञापन

बोकारो. बीएसएल के सेक्टर 04 एफ/2148 क्वार्टर का ताला तोड़ कर गुरुवार को सुबह-सुबह रंग-रोगन का काम चल रहा था. क्वार्टर पर कब्जा करने की कोशिश थी. इस बीच किसी ने इसकी सूचना बीएसएल नगर सेवा विभाग को दे दी. सूचना मिलते हीं सिक्योरिटी विभाग की टीम सक्रिय हो गयी. नगर सेवा विभाग के अधिकारी सिक्योरिटी विभाग की टीम के साथ क्वार्टर पर पहुंचे. नगर सेवा विभाग के एजीएम जितेंद्र कुमार सिक्योरिटी विभाग की टीम के साथ उक्त क्वार्टर पर पहंचे. वहां पहुंचने पर देखा कि आधा दर्जन से अधिक मजदूर क्वार्टर के रंग-रोगन में जुटे है. श्री सिंह ने मजदूरों को काम बंद करने को कहा. विभाग ने तुरंत काम बंद कराया. काम में लगे मजदूरों सहित पेंट-ब्रश आदि सामान घर से बाहर निकाला. इसके बाद घर में ताला बंद कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola