बीएसएल : कानून-व्यवस्था व सुरक्षा प्रबंधन को लेकर संयुक्त मॉक ड्रिल
26 | Prabhat Khabar Network
बोकारो इस्पात संयंत्र में विस्थापित अप्रेंटिस संघ के प्रदर्शन को देखते हुए सीआईएसएफ ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
बोकारो. बोकारो इस्पात संयंत्र में नियोजन व अन्य मांगों को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ की ओर से 13 जुलाई को संयंत्र के सभी गेटों पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन व गेट जाम कार्यक्रम की घोषणा हुई है. इसके मद्देनजर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (केऔसुब) इकाई बीएसएल ने सुरक्षा तैयारियों को सुदृढ़ करने को लेकर शनिवार को शाम बीएसएल के मुख्य द्वार पर एक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया.
आपके शहर में
मॉक ड्रिल वरिष्ठ कमांडेंट मो. नैयर आजम खान के नेतृत्व में हुआ. मॉक ड्रिल के दौरान संभावित आक्रामक प्रदर्शन, सुरक्षाकर्मियों व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, प्रदर्शनकारियों द्वारा बांस की लाठियों व पथराव का प्रयोग सहित सुरक्षाबलों द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं, बल प्रयोग की क्रमिक प्रक्रिया व बल प्रयोग के निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्रवाई का अभ्यास किया गया.
संयुक्त मॉक ड्रिल में 149 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इनमें पांच राजपत्रित अधिकारी, 20 अधीनस्थ अधिकारी, 89 अन्य रैंक के सीआइएसएफ कार्मिक, 22 फायर विंग के कार्मिक, बीएस सिटी थाना के दो पुलिसकर्मी, बीएसएल के नौ सुरक्षाकर्मी सहित दो आईआर कार्मिक शामिल थे. इस दौरान सभी संबंधित एजेंसियों के मध्य समन्वय, भीड़ नियंत्रण, त्वरित प्रतिक्रिया, संचार व्यवस्था व आपातकालीन परिस्थितियों में संयुक्त कार्रवाई का सफलतापूर्वक अभ्यास किया गया. बीएसएल इकाई के सभी सीआइएसएफ अधिकारी मौजूद थे. रंजीत कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए