बोकारो स्टील के 50 अधिकारियों को जेम पर दिया गया प्रशिक्षण, सेवा अनुबंधों के बेहतर प्रबंधन की दी जानकारी
विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी
बोकारो इस्पात संयंत्र ने जेम पोर्टल के माध्यम से सेवा अनुबंध प्रबंधन में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया।
बोकारो इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) के माध्यम से सेवा अनुबंधों पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन ज्ञानार्जन व विकास विभाग में किया गया. इसमें विभिन्न विभागों के लगभग 50 अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.
आपके शहर में
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में अधिशासी निदेशक (संकार्य) मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उनके साथ इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास), मुख्य महाप्रबंधक (सर्विसेज) व मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) सह एसीवीओ के साथ 'जेम' के विशेषज्ञ व कई वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे.
मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) ने सभी का स्वागत करते हुए 'जेम के माध्यम से सेवा अनुबंधों' की आवश्यकता व उपयोगिता पर प्रकाश डाला. प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी साझा की.
प्रशिक्षण सत्र के दौरान 'जेम' के विशेषज्ञ द्वारा जेम-पोर्टल के माध्यम से सेवा अनुबंध प्रबंधन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत व व्यावहारिक जानकारी साझा की गई. सत्र के दौरान सेवा अनुबंध प्रक्रियाओं, बिड प्रबंधन, अनुबंध प्रशासन व वैधानिक अनुपालन से जुड़ी आवश्यकताओं जैसे प्रमुख विषयों को विस्तार से कवर किया गया.
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को ऑनलाइन ज़ूम लिंक के माध्यम से भी संचालित किया गया, जिसमें कई अधिकारियों ने ऑनलाइन सहभागिता करते हुए जेम-आधारित सेवा अधिप्राप्ति की अपनी समझ को सुदृढ़ किया. सेवा अनुबंधों से जुड़े व्यावहारिक मुद्दों व शंकाओं के समाधान का उपयोगी अवसर प्राप्त किया.
यह प्रशिक्षण पहल बोकारो इस्पात संयंत्र में सेवा अनुबंधों के प्रबंधन में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और वैधानिक अनुपालन को सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत प्रभावी रही. अनुबंध प्रबंधन प्रक्रियाओं का यह डिजिटलीकरण और अधिकारियों का निरंतर क्षमता संवर्धन संयंत्र के प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम, सटीक और समयबद्ध बनाने के प्रति बीएसएल की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से रेखांकित करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए