श्रावणी पूर्णिमा पर आनंद नगर में गूंजेगा अखंड कीर्तन, तैयारी में जुटे लोग
कार्यक्रम स्थल की फोटो
श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर आनंद नगर में प्रथम दीक्षा दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान अखंड कीर्तन, सामूहिक साधना और विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर आनंद मार्ग प्रचारक संघ के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पुनदाग स्थित आनंद नगर में प्रथम दीक्षा दिवस मनाया जायेगा. इसके तहत 27 अगस्त, गुरुवार को आचार्य चिदानंद भवन (आचार्य करुणानंद स्मृति हॉल) में छह घंटे का अखंड कीर्तन, सामूहिक साधना, गुरु पूजा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. आनंद मार्ग प्रचारक संघ के अवधूत एवं मार्गी तैयारियों में जुटे हैं.
आपके शहर में
श्रावणी पूर्णिमा को ही श्री श्री आनंदमूर्ति ने दी थी पहली आध्यात्मिक दीक्षा
आनंद मार्ग के लिए श्रावणी पूर्णिमा का विशेष आध्यात्मिक महत्व है. संघ की जानकारी के अनुसार वर्ष 1939 में श्रावणी पूर्णिमा के दिन ही श्री श्री आनंदमूर्ति ने पहली आध्यात्मिक दीक्षा प्रदान की थी. इसी स्मृति में इस दिन को प्रथम दीक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है. आनंद मार्ग के अनुसार यह दिवस साधना, आध्यात्मिक अनुशासन तथा मानव कल्याण के प्रति संकल्प को स्मरण करने का अवसर है.
अनुष्ठानों से परिपूर्ण होगी धार्मिक-आध्यात्मिक गतिविधियां
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आचार्य परमेश्वरानंद अवधूत एवं आचार्य दयाशिखरानंद अवधूत ने बताया कि आयोजन की शुरुआत सुबह 5:35 बजे प्रभात संगीत से होगी. सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक अखंड कीर्तन चलेगा.
इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक सामूहिक साधना, गुरु पूजा, चरम निर्देश, स्वाध्याय एवं आध्यात्मिक उद्बोधन होगा. दोपहर 1:30 बजे से साधकों के लिए प्रीति भोज का आयोजन किया जायेगा. आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के अलावा देश के अन्य राज्यों से भी आनंद मार्गियों के पहुंचने की संभावना है. इसको लेकर स्थानीय मार्गी एवं अवधूत व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए