Bokaro News: बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने महिला सेल्स रिप्रेजेंटेटिव को घेरा, किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने महिला सेल्स रिप्रेजेंटेटिव को घेरा, किया हंगामा

Bokaro News: बालीडीह थाना क्षेत्र के गोस्वामी टोला बिशुनपुर में घूम-घूम कर सामान बेच रही थी महिला, छह थाना की पुलिस ने पहुंच मामला किया शांत व धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के तिलैया गांव की रहनेवाली है महिला.

विज्ञापन

बोकारो, बालीडीह थाना क्षेत्र के गोस्वामी टोला बिशुनपुर में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे एक महिला को बच्चा चोरी के संदेह में लगभग 500 ग्रामीणों ने घेर लिया. हो-हल्ला करने लगे. महिला के साथ मारपीट करने पर उतारू थे. स्थानीय मुखिया गणेश ठाकुर के सहयोग से महिला को भीड़ से बचा कर बिशुनपुर सामुदायिक भवन में एक कमरे में रखा गया. घटना की सूचना बालीडीह पुलिस को दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद ग्रामीण और उग्र हो गये. सूचना पाकर सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में बालीडीह थाना के साथ सेक्टर चार, बीएस सिटी, सेक्टर छह, हरला व माराफारी की दर्जनों पुलिस अधिकारियों व जवानों की टीम पहुंची. बेकाबू भीड़ पुलिस पर हमले करना चाह रही थी. सिटी डीएसपी ने ग्रामीणों को समझा कर शांत किया. महिला को पंचायत भवन से बचाकर बालीडीह थाना लाया गया. सिटी डीएसपी ने बताया कि महिला बच्चा चोर नहीं है. महिला का नाम मनीषा देवी (27 वर्ष) है. धनबाद जिला के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के तिलैया गांव की रहनेवाली है. महिला डीएक्सएन कंपनी में सेल्स रिप्रजेंटिटव है. गांव-मुहल्ला में घूम-घूम कर सामान बेचती है. इसी सिलसिले में गोस्वामी टोला पहुंची थी. 12 फरवरी को भी महिला ने जरीडीह थाना क्षेत्र में कंपनी का प्रोडक्ट घूम-घूम कर बेचा था. सत्यापन में बच्चा चोरी से संबंधित कोई साक्ष्य नही पाया गया. महिला को सुरक्षित पहुंचा दिया गया है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola