Bokaro News: सड़कें हो गयी हैं जर्जर, कई जगह नहीं बनायी गयी नाली
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: चास निगम निगम वार्ड 32 का हाल : गुरुद्वारा चास ब्लॉक मुख्य पथ के किनारे जगह-जगह पर कचरा का अंबार लगा रहता है.
विज्ञापन
चास, चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 32 में एक दशक से कई समस्याएं बनी हुईं हैं. कृष्णा पूरी, पटेल नगर और सरदार मोहल्ला की कई सड़क जर्जर हो गयी हैं साथ ही कई जगह अभी तक नाली का निर्माण भी नहीं हुआ है. गुरुद्वारा चास ब्लॉक मुख्य पथ के किनारे जगह-जगह पर कचरा का अंबार लगा रहता है. वार्ड की आबादी लगभग 15 हजार है. जबकि मतदाताओं की संख्या करीब पांच हजार है. 2020 में नगर निगम बोर्ड भंग हो गया था. इसके बाद छह साल से निगम प्रशासक की देखरेख में काम हो रहा है, लेकिन आजतक इस वार्ड क्षेत्र की समस्याओं का समाधान पूरी तरह नहीं हुआ है.
स्थानीय निवासी अरविंद राय, जसविंदर सिंह, विक्रम सिंह, गुरनाम सिंह सहित अन्य ने कहा कि विभिन्न जनसमस्या से लोग वर्षों से परेशान है. समस्या के समाधान का सर्फ आश्वासन ही मिलता है. कहा कि सरदार मोहल्ला की कई सड़क अभी तक कच्ची है. जो बनी है, वह भी खराब हो गयी है. नाली का भी निर्माण नहीं हुआ है, जिस कारण बारिश में घरों में पानी घुस जाता है. इस वर्ष पानी घुसने से घर के कई सामान खराब हो गया. कई बार निगम कार्यालय में आवेदन दिया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ.पाइप बिछाकर छोड़ दी गयी, पर नहीं मिला पानी
स्थानीय निवासी सांता सिंह, मोनू सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि कृष्णपुरी क्षेत्र की गलियों में जलापूर्ति योजना की पाइपलाइन का विस्तार तो किया गया है, लेकिन अभी तक सप्लाई पानी नहीं मिल रहा है. एक-दो गली में तो पाइप बिछी ही नहीं है. गर्मी में घरों की बोरिंग सूख जाती है, जिससे क्षेत्र में पेयजल समस्या उत्पन्न हो जाती है. पानी खरीदकर काम चलाना पड़ता है, जिससे लोगों का आर्थिक बोझ बढ़ जाता है. लोगों ने कहा कि जलापूर्ति के पाइप बिछाने के दौरान सड़क टूट गयी थी. लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी. इस कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं.जगह-जगह लगा है कचरे का अंबार
वार्ड क्षेत्र में कचरा का अंबार लगा हुआ है. कचरे से कई नालियां भी जाम हो गयी है. निगम की सफाई एजेंसी नियमित कचरा उठाव नहीं करती है. नाली जाम रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. कुछ दिनों में गर्मी के साथ मच्छर का प्रकोप भी बढ़ जायेगा. निगम की ओर से फाॅगिंग नहीं करायी जा रही है. निगम कार्यालय की शोभा बढ़ा रही है फॉगिंग मशीन. लोगों ने कहा कि निजी राशि से नाली और कचरा की सफाई की जाती है. खराब स्ट्रीट लाइट का मरम्मत भी स्वयं कराना पड़ती है. कहा कि पूरे वार्ड क्षेत्र में गैस के पाइपलाइन का विस्तार भी नहीं हुआ है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










